• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों के तबादले, मुंगेली, मोहला और भानुप्रतापपुर के DFO बदले, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के नौ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 04:04:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 04:04:56 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों के तबादले, मुंगेली, मोहला और भानुप्रतापपुर के DFO बदले, आदेश जारी
वन विभाग के 9 अधिकारियों के तबादले।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची
  2. टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के बदले अफसर
  3. सौरभ सिंह बने सरगुजा हाथी रिजर्व के नए उप संचालक

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के नौ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है।

IFS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा बनाया गया है, जबकि दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से गणेश यूआर को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिज़र्व दिया गया है।

अभिनव कुमार को डीएफओ (प्रादेशिक) मोहला, एस. नवीन कुमार को डीएफओ (प्रादेशिक) पश्चिम भानुप्रतापपुर, गौतम पादीभर को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर, श्वेता कंबोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर, सुमेध संजय सुरवणे को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर, तन्मय कौशिक को डीएफओ (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।


यह भी पढ़ें- टेलीफोन पर गाली-गलौज और धमकी के आरोप में एफआइआर रद कराने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंचे 76 वर्षीय बुजुर्ग

स्टायलो मंडावी प्रभारी मुख्य वन संरक्षक(वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक इंद्रावती टाइगर रिर्जव जगदलपुर को उत्तम कुमार गुप्ता के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी मुख्य वन संरक्षक(प्रादेशिक) जगदलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का निर्देश दिया गया है।