• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Drugs Case: पुलिस के हत्थे चढ़े ड्रग्स तस्करों के दो कूरियर बॉय, पाकिस्तान से जुड़े हैं सिंडिकेट के तार

Raipur Drug Case मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामियाबी लगी है। पुलिस ने क्लब, पब, होटल और फार्म हाउसो में ड्रग डिलीवरी करने वाले 2 कुरियर बॉय को ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 03:57:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 04:01:14 PM (IST)
Raipur Drugs Case: पुलिस के हत्थे चढ़े ड्रग्स तस्करों के दो कूरियर बॉय, पाकिस्तान से जुड़े हैं सिंडिकेट के तार
ड्रग्स पहुंचाने वाले डिलिवरी बॉय गिरफ्तार

HighLights

  1. पुलिस के हत्थे चढ़े ड्रग तस्करों के डिलीवरी बॉय
  2. होटल, क्लब और फार्म हाउस में पहुंचाते थे हेरोइन
  3. 200 खरीददारों के खाते करवाए जा रहे होल्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने हाल ही में मास्टरमाइंड लवजीत सिंह उर्फ बंटी और सुवित श्रीवास्तव से पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में रविंद्र कुमार साहू और अभिषेक रजक शामिल हैं।

naidunia_image

पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी इस ड्रग्स सिंडिकेट के लिए कूरियर बाय के रूप में कार्यरत थे और क्लब, पब, होटल तथा फार्म हाउस में डिलीवरी करते थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने ड्रग्स की डिलीवरी करने की बात स्वीकार की है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान कनेक्शन वाले इस ड्रग सिंडिकेट मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


naidunia_image

पुलिस का कहना है कि आरोपियो से और पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। यह गिरोह पिछले आठ महीनों से रायपुर में एक वर्चुअल नेटवर्क बनाकर ड्रग्स सप्लाई का कार्य कर रहा था। सिंडिकेट का सीधा संबंध पाकिस्तान से है, जहां से विभिन्न चैनलों के माध्यम से भारत में ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही थी।

ये पांच हैं रिमांड में

ड्रग्स तस्करी मामले में पूछताछ करने पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाने वाले पंजाब निवासी लवजीत सिंह उर्फ बंटी के साथ राजनांदगांव निवासी सुवित श्रीवास्तव, महाराष्ट्र, गोदिया निवासी अनिकेत मालधरे, टाटीबंध निवासी मुकेश सिंह तथा जुनैद उर्फ शेख चिला को रिमांड पर लिया है। रायपुर सहित आसपास के शहरों में ड्रग्स फैलाने का काम इन पांचों आरोपितों द्वारा किया जाता था। इस वजह से पुलिस इन तीनों से विस्तृत पूछताछ करने रिमांड हासिल की गई है।पूर्व में पुलिस ने मुकेश, सुवित और लवजीत की तीन दिन की रिमांड ली थी।

200 खरीददारों के खाते होल्ड

तस्करों से हेरोइन मंगवाने वालों की सूची तैयार की गई है। इनके फोन नंबर और वाट्सएप मैसेज के माध्यम से पहचान की गई है। लगभग 200 खरीददारों के नाम सामने आए हैं, जिनके खातों को होल्ड करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:CG Crime: पिता के साथ गाली-गलौज करना पड़ा महंगा, बेटे ने बेरहमी से दो को उतारा मौत के घाट

पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी जुटी जांच में

इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच केवल रायपुर पुलिस ही नहीं, बल्कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) भी कर रही है। हाल ही में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड लवजीत सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में पुलिस रिमांड पर है।