• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर सस्पेंस, सेवारत शिक्षकों के लिए अलग TET की मांग, दूसरे राज्यों की तैयारी से बढ़ी उम्मीद

प्रदेश में करीब 85 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें टीईटी उत्तीर्ण करना जरूरी है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जो लंबे समय से सेवा दे रहे हैं।

By Vakesh SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 12:25:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 12:25:32 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर सस्पेंस, सेवारत शिक्षकों के लिए अलग TET की मांग, दूसरे राज्यों की तैयारी से बढ़ी उम्मीद
अन्य राज्यों की तर्ज पर हो अलग परीक्षा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का कदम
  2. शिक्षा मंत्री को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र
  3. अन्य राज्यों की तर्ज पर हो अलग परीक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद देश के कई राज्यों ने लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को पात्रता हासिल करने के लिए अलग अवसर देने की तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष या अलग टीईटी आयोजित करने की व्यवस्था पर काम चल रहा है।

85 हजार शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करना जरूरी

वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि सेवारत शिक्षकों के लिए अलग टीईटी आयोजित की जाएगी या उन्हें नियमित सीजी टीईटी में ही शामिल होना होगा। प्रदेश में करीब 85 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें टीईटी उत्तीर्ण करना जरूरी है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जो लंबे समय से सेवा दे रहे हैं।


राज्य सरकार के निर्णय पर टिकी नजर

ऐसे में इन शिक्षकों की नजर राज्य सरकार के निर्णय पर टिकी हुई है। शिक्षकों का कहना है कि अलग टीईटी का अवसर मिलने से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा मिलेगी और वर्षों की सेवा के बावजूद पात्रता परीक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता भी दूर होगी।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र

इधर, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने टीईटी को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई संचालक को सौंपा है। मोर्चा ने सेवारत शिक्षकों के लिए अलग विभागीय टीईटी आयोजित करने सहित अन्य मांगें रखी हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से यूपी तक फैला रेलवे टिकट दलाली गिरोह बेनकाब, RPF ने सिटी PRS कर्मचारी व ड्राइवर को दबोचा

ये प्रमुख मांगें

  • सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को टीईटी योग्यता हासिल करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया है। मोर्चा ने मांग की है कि इस अवधि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में बिना टीईटी योग्यता वाले शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति की जाए और पदोन्नति आदेश को सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रखा जाए।
  • केवल सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विभागीय टीईटी आयोजित की जाए। परीक्षा का आयोजन डीपीआई या एससीईआरटी के माध्यम से कराया जाए और परीक्षा केंद्र विकासखंड स्तर पर बनाए जाएं, ताकि संबंधित विकासखंड के शिक्षक आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकें।
  • सेवारत शिक्षकों के लिए परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 प्रतिशत निर्धारित किया जाए।
  • सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने के लिए केंद्र स्तर पर अध्यादेश लाने अथवा नियमों में संशोधन की पहल की जाए। इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग, एनसीटीई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र भेजे।
  • लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की पात्रता हासिल करने के लिए पर्याप्त और व्यावहारिक अवसर उपलब्ध कराया जाए, ताकि पदोन्नति सहित सेवा संबंधी प्रक्रियाओं में अनिश्चितता समाप्त हो सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।