• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छोटे ठेकेदार से 1200 करोड़ का मैनेजर बना विकास, शराब कारोबार के पार्ट A, B और C की रखता था वसूली

दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की कहानी छोटे ठेकेदार से 1200 करोड़ रुपये के कथित सिंडिकेट मैनेजर बनने तक पहुंचती है।

By Satish PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 01:12:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 01:12:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छोटे ठेकेदार से 1200 करोड़ का मैनेजर बना विकास,  शराब कारोबार के पार्ट A, B और C की रखता था वसूली
छोटे ठेकों से बनाई शराब सिंडिकेट तक पहुंच

HighLights

  1. तीन साल यूएई में छिपा था विकास अग्रवाल
  2. वसूली और हवाला का पूरा हिसाब रखता था
  3. छोटे ठेकों से बनाई शराब सिंडिकेट तक पहुंच

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की कहानी छोटे ठेकेदार से 1200 करोड़ रुपये के कथित सिंडिकेट मैनेजर बनने तक पहुंचती है। ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच में सुब्बू को शराब सिंडिकेट की अवैध वसूली, कमीशन और हवाला कारोबार की अहम कड़ी बताया गया है।

आरोप है कि उसने वसूली की रकम से करीब 1,200 करोड़ रुपये हवाला के जरिए दुबई पहुंचाए और जुलाई 2022 में मुंबई के रास्ते विदेश भाग गया। जांच एजेंसियों की गिरफ्त से बचते हुए यूएई के अलग-अलग शहरों में रहने के बाद उसने परिवार को भी वहीं शिफ्ट कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी को शराब घोटाले की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


छोटे ठेकों से बनाई सिंडिकेट तक पहुंच

वर्ष 2014-15 में सुब्बू नाली और सड़क निर्माण के छोटे ठेके लेता था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद होटल कारोबारी अनवर ढेबर से उसकी नजदीकी बढ़ी। आरोप है कि तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बंगले तक उसकी पहुंच सिंडिकेट के जरिए बनी। शराब कारोबार के पार्ट ए, बी और सी से होने वाली अवैध वसूली और कमीशन का हिसाब सुब्बू ही रखता था।

नकदी छिपाने खरीदे फ्लैट

जांच एजेंसी के अनुसार, वसूली की रकम बोरियों और कार्टून में रखी जाती थी। शंकरनगर स्थित पाम बेलाजिओ सोसाइटी में दो फ्लैट नकदी छिपाने के लिए खरीदे गए थे। तीन मई को बिलासपुर में उसके भाई कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर की तलाशी में ईडी को बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी मिली थी। आरोप है कि विकास ने ही इसे छिपाकर रखा था।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों से बैंक को लगाया 90 लाख का चूना, 75 लाख निकालकर फरार हुए आरोपी

विदेश में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी

महादेव सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और रवि उप्पल के प्रत्यर्पण प्रयासों के बाद विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी विदेश में छिपे आर्थिक अपराध के आरोपितों पर शिकंजा कसने की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। भारत प्रत्यर्पण के बाद शराब सिंडिकेट की वसूली, हवाला नेटवर्क और राजनीतिक-प्रशासनिक संपर्कों को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

शराब घोटाले में केके श्रीवास्तव को छोड़कर शेष सभी आरोपित फिलहाल जमानत पर है। जिनमें तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा,सौम्या चौरसिया,पूर्व आइएएस अनिल टूटेजा और निरंजन दास और एपी त्रिपाठी, अनवर ढेबर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, रामगोपाल अग्रवाल आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी; 3100 उपार्जन केन्द्र बनाए

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।