• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

गांवों के विकास की नई तस्वीर! एसी कमरों में नहीं, अब चौपालों में तय होगा छत्तीसगढ़ के गांवों का खाका

गांव के विकास का खाका कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि गांव की चौपाल और ग्राम सभा में ग्रामीणों की जरूरतों के आधार पर तैयार होगा। दो अक्टूबर से प्रदेश...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 02:55:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 02:55:46 PM (IST)
गांवों के विकास की नई तस्वीर! एसी कमरों में नहीं, अब चौपालों में तय होगा छत्तीसगढ़ के गांवों का खाका
चौपालों में तय होगा छत्तीसगढ़ के गांवों का खाका

HighLights

  1. 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में शुरू होगी VGPP की योजना प्रक्रिया
  2. डिजिटल मैपिंग और युक्तधारा पोर्टल पर दर्ज होंगी परिसंपत्तियां
  3. ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद 15 जनवरी तक तैयार होगा खाका

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में गांव के विकास का खाका कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि गांव की चौपाल और ग्राम सभा में ग्रामीणों की जरूरतों के आधार पर तैयार होगा। दो अक्टूबर से प्रदेश की ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत योजना बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

पंचायत विभाग की ओर से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में विकसित ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी

विकसित ग्राम पंचायत योजना को विकसित भारत–गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि योजना निर्माण में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। ग्राम सभा में गांव की जरूरतों और विकास प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा कराई जाएगी। बस्ती और वार्ड स्तर तक ग्रामीणों से संवाद सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण में डिजिटल मैपिंग, परिसंपत्तियों के सत्यापन और विभिन्न योजनाओं के समेकन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।


अक्टूबर से जनवरी तक की कार्ययोजना: युक्तधारा पोर्टल पर दर्ज होंगी परिसंपत्तियां

अक्टूबर-नवंबर में बस्ती और वार्ड स्तर पर ग्रामीणों के साथ बैठकें कर समस्याओं, संसाधनों और विकास कार्यों के सुझाव लिए जाएंगे। भौतिक रूप से उपलब्ध लेकिन डिजिटल अभिलेखों में दर्ज नहीं परिसंपत्तियों को युक्तधारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। दिसंबर में योजना का प्रारूप ग्राम सभा में प्रस्तुत कर अनुमोदन लिया जाएगा। विकासखंड और जिला स्तर पर योजनाओं का समेकन 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भिलाई-दुर्ग में निकाय चुनाव में भाजपा ने संभाली कमान... प्रभारियों की नियुक्ति, कांग्रेस की ये है चुनावी रणनीति