• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! रायपुर में बढ़ रहा Viral Fever...यदि ये लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, लापरवाही न करें

रायपुर में मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार के मालमों में तेजी से बढ़त देखी गई है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि यह बीमारी खतरनाक हो सकती है। यदि इसके ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 04:03:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 04:06:15 PM (IST)
सावधान! रायपुर में बढ़ रहा Viral Fever...यदि ये लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें, लापरवाही न करें
रायपुर में तेजी से बढ़ रहा वायरल फिवर (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में 30 से 40 प्रतिशत बढ़े वायरल फिवर के मरीज
  2. मौसम में बदलाव और बारिश से संक्रमण की संभावना
  3. डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह, न करें लापरवाही

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: राजधानी रायपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में हो रहे बदलाव और बारिश के बाद बढ़ी नमी से संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

naidunia_image

डॉ. आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, हमर अस्पताल, हमर क्लीनिक और अन्य निजी क्लीनिकों में पिछले एक सप्ताह में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकांश मरीज तेज बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, बदन दर्द और खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर आ रहे हैं।


डॉक्टरों की सलाह, लापरवाही न करें

सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि शुरुआती लक्षण दिखते ही इलाज शुरू कर देना चाहिए। बुखार को नजरअंदाज करने से संक्रमण बढ़ सकता है, जिससे डेंगू, मलेरिया या टाइफाइड जैसे रोग होने का खतरा रहता है।

naidunia_image

बचाव के उपाय

  • साफ पानी पिएं।
  • बार-बार हाथ धोएं।
  • भीगने से बचें।
  • संतुलित आहार लें।
  • बासी या बाहर का खुला खाना खाने से परहेज करें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।

यदि निम्नलिखित लक्षण दिखें, तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें

  • लगातार तेज बुखार
  • शरीर या आंखों में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने
  • उल्टी या दस्त

यह भी पढ़ें: ठगों ने SBI के मैनेजर को ही दे दिया झांसा, फर्जी लेटर पैड और कॉल से ट्रांसफर करवाए 17.52 लाख

कहां कितने मरीज

  • डॉ. आंबेडकर अस्पताल में सामान्य दिनों में लगभग 300 वायरल के मरीज आते हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह में यह संख्या 400 से 500 तक पहुंच गई है।
  • जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या लेकर सामान्य दिनों में 100 से 150 लोग आते हैं, जबकि वर्तमान में 200 से अधिक लोग वायरल की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
  • इसी प्रकार, शहर के हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।