• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोर दुआर साय सरकार: विष्णु देव साय ने कहा- हर पात्र परिवार को पक्का घर देगी सरकार

More Duar-Sai Sarkar Maha-Abhiyan: दो दिन के बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पीएम आवास...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Apr 2025 12:44:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Apr 2025 12:44:34 PM (IST)
मोर दुआर साय सरकार: विष्णु देव साय ने कहा- हर पात्र परिवार को पक्का घर देगी सरकार
हितग्राही को प्रमाण-पत्र प्रदान करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (बाएं)।

HighLights

  1. महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
  2. तीन चरणों में पूरा किया जाएगा यह महाभियान।
  3. समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से होगा सर्वे का काम।

नईदुनिया न्यूज, रायपुर। More Duar-Sai Sarkar Maha-Abhiyan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पीएम आवास योजना के लाभ के दायरे में आने वाले हर पात्र परिवार को सरकार पक्का और सुरक्षित मकान देगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे।

इसके लिए सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले। दो दिन के बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बातें मंगलवार को कहीं।

उन्होंने शहर से दो किलोमीटर दूर ग्राम घाटपदमूर में 15 से 30 अप्रैल तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana) अंतर्गत आवास प्लस-2 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी चलने वाले मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव एवं विनायक गोयल भी उपस्थित थे।


सीएम ने स्वयं सर्वेक्षण भी किया

घाटपदमूर के कुछ हितग्राहियों के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वयं सर्वेक्षण भी किया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे वो अपने दैनिक खर्चों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए भी कुछ बचत कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता विकास को गति देने के साथ ही आम जनता की मांगों और समस्याओं का निराकरण करना है, जिसके लिए सुशासन तिहार शुरू किया गया है।

सम्मानजनक जीने का अधिकार हर व्यक्ति को : शर्मा

naidunia_image

जब विष्णु देव हुए भावुक

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कुछ अवसरों पर मुख्यमंत्री साय भावुक भी हुए। मुख्यमंत्री जब हितग्राही शिलोमणि कश्यप के घर पहुंचे, तो उसने बताया कि उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहा था, जो अब इस योजना के तहत पूरा होता नजर आ रहा है। यह सुनकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए।

यह भी पढ़ें- CG News: मिलकर लिखेंगे बस्तर की नई इबारत, सीएम विष्णु देव ने विकास के लिए बनाई नई रणनीति

एक अन्य महिला लुदरी कश्यप ने भावुक होकर कहा कि बरसों से पक्के मकान का सपना देखा था, जो अब साकार होता दिख रहा है। यह मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। लुदरी कश्यप ने कहा कि उनका पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है और सीमित आय के चलते पक्के मकान का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था।

30 अप्रैल तक तीन चरणों में होगा काम

विदित हो कि ग्राम पंचायत घाटपदमपुर की कुल जनसंख्या 2078 है यहां वर्तमान में 583 परिवार निवासरत हैं। मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CG High Court Decision: पुलिस बस की टक्कर से घायल युवक को मिलेगा 10.60 लाख रुपये मुआवजा

दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।