• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एडीआर की रिपोर्ट: संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्रियों में विष्णु देव साय नौवें स्थान पर

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स यानी एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 27 सीएम ऐसे हैं जो कम से कम ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा तीन मुख्यमंत्री 12...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 12:13:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 12:13:48 PM (IST)
एडीआर की रिपोर्ट: संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्रियों में विष्णु देव साय नौवें स्थान पर

HighLights

  1. चंद्रबाबू सबसे धनी CM, कुल संपत्ति 931 करोड़।
  2. ममता की संपत्ति सबसे कम महज 15 लाख रुपये।
  3. प्रति व्यक्ति की आय से CM की औसत आय 7.3 गुना अधिक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, उन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है। दूसरी तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं। उनकी कुल संपत्ति महज 15 लाख रुपये है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है।


प्रतिव्यक्ति आय से 7 गुना ज्यादा सीएम की आय

वैसे देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्रियों में केवल दो महिलाएं बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी शामिल हैं। देखा जाए तो भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-24 के दौरान 1,85,854 रुपये थी।

वहीं, मुख्यमंत्रियों की औसत आय 13,64,310 रुपये रही। यानी औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये की देनदारी है।

यह भी पढ़ें- सतर्कता ही बचाव: मोबाइल पर हमारी एक्टिविटी को समझ रहे अपराधी, एआई का कर रहे इस्तेमाल

अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया तीसरे पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- Love ट्राएंगल में युवक की हत्या, Ex Girlfriend और उसके प्रेमी सहित 9 गिरफ्तार

किसके पास कितनी संपत्ति

राज्य मुख्यमंत्री संपत्ति (रुपये में)
आंध्र प्रदेश एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़
अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 332 करोड़
कर्नाटक सिद्दरमैया 51 करोड़
मध्य प्रदेश मोहन यादव 42.04 करोड़
झारखंड हेमंत सोरेन 25.33 करोड़
हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 7.81 करोड़
हरियाणा नायब सिंह सैनी 5.80 करोड़
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 4.64 करोड़
छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय 3.80 करोड़
पंजाब भगवंत मान 1.97 करोड़
बिहार नीतीश कुमार 1.64 करोड़
उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 1.54 करोड़