• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Report Today: छाता-रेनकोट तैयार रखें, चित्रकोट जलप्रपात उफान पर, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश

Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक वज्रपात, मेघगर्जन और मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD Alert) ने 12 अगस्त से भारी वर्षा...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 07:17:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 07:17:46 AM (IST)
Weather Report Today: छाता-रेनकोट तैयार रखें, चित्रकोट जलप्रपात उफान पर,  छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश
CG Weather Report Today: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में पांच दिन का बारिश अलर्ट।
  2. चित्रकोट जलप्रपात पर उफान का नजारा।
  3. 12 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग (IMD Alert) ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि राज्य में वज्रपात, मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश (Weather Update Today) होगी। 12 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

बस्तर जिले में चित्रकोट जलप्रपात पर बारिश के बाद इंद्रावती नदी उफान पर है। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई, जबकि कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.2°C और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0°C रहा।


naidunia_image

बारिश के आंकड़े बताते हैं कि करपावंड, वांड्राफनगर, मैनपुर, बस्तर, कुसमी, कोहकामेटा में 7 सेमी, ओरछा में 12 सेमी, कुनकुरी में 6 सेमी, जबकि बकावंड, कटेकल्याण, छोटेडोंगर, चलगली, जगदलपुर में 5 सेमी बारिश दर्ज हुई। कई अन्य स्थानों पर 1-4 सेमी वर्षा हुई है।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक वर्षा होगी, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बढ़ेगी। लोगों को बारिश, बिजली गिरने और जलभराव से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मानसून टर्फ पंजाब से उत्तर-पूर्व बंगाल तक फैला है। साथ ही बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तट पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक और टर्फ उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक फैली है। मानसून ब्रेक समाप्त होने से वर्षा गतिविधियों में वृद्धि हो रही है।

ये भी पढ़ें: ये कैसा बाप... अपने बेटों संग ही कर रहा था दुकान में चोरी, करतूत CCTV में कैद