• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who is Ramen Deka: कौन हैं रमन डेका? असम से रहे सांसद, अब बने छत्‍तीसगढ़ के नए राज्यपाल

रमन डेका (Ramen Deka) छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल (New Governor of Chhattisgarh) होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 28 Jul 2024 07:52:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jul 2024 08:23:46 AM (IST)
Who is Ramen Deka: कौन हैं रमन डेका? असम से रहे सांसद, अब बने छत्‍तीसगढ़ के नए राज्यपाल
रमन डेका

HighLights

  1. राष्‍ट्रपति ने कई राज्‍यों के राज्‍यपाल बदले।
  2. भाजपा के संस्थापक सदस्यों में हैं डेका।
  3. विश्वभूषण हरिचंदन की जगह लेंगे डेका।

रायपुर। केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में राज्यपाल नियुक्त कर दिए। रमन डेका (Ramen Deka) को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वह मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल का पदभार संभालेंगे। सीएच विजयशंकर को मेघालय के राज्यपाल बनाए गए हैं। के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


असम से सांसद हैं रमन डेका

1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में जन्मे रमन डेका मंगलदोई लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका ने ग्रेजुएशन किया है। वह विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

ड‌ेढ़ वर्ष राज्यपाल रहे हरिचंदन

फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह लगभग डेढ़ वर्ष इस पद रहे।

नौवें राज्यपाल होंगे डेका

रमन डेका छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में आठ राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।