• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Governor: रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद ही नई नियुक्तिय...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 28 Jul 2024 07:17:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jul 2024 09:46:55 AM (IST)
New Governor: रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राष्ट्रपति भवन से जारी किया गया बयान
  2. संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे
  3. महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे सीपी राधाकृष्णन

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। वहीं, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

शनिवार रात राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।


इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

यहां भी क्लिक करें: कौन हैं रमन डेका

naidunia_image

(रमन डेका असम से रहे सांसद, अब बने छत्‍तीसगढ़ के नए राज्यपाल)

10 राज्यों की लिस्ट, जहां बदले गए राज्यपाल

राज्य राज्यपाल
राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बागड़े
झारखंड संतोष गंगवार
महाराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन
छत्तीसगढ़ रमन डेका
पंजाब गुलाब चंद कटारिया
असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सिक्किम ओम प्रकाश माथुर
तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा
मेघालय सीएच विजयशंकर