• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Double Murder Case : दो बहनों के हत्याकांड में खुलासा, टिकटॉक वीडियो देख बौखलाया था पति, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur double murder case: मृतका मंजू सिदार से सैफ ने कोर्ट में शादी की थी। दोनों के बीच अनबन इस हत्याकांड का कारण बना।

By Anandram SahuEdited By: Anandram Sahu
Publish Date: Thu, 12 Dec 2019 02:15:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Dec 2019 04:45:46 PM (IST)
Raipur Double Murder Case : दो बहनों के हत्याकांड में खुलासा, टिकटॉक वीडियो देख बौखलाया था पति, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो बहनों की हत्या करने के मामले में जांजगीर चांपा निवासी एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी शोएब अहमद अंसारी (25) उर्फ सैफ पिता इकबाल अंसारी निवासी बोइरदादर (रायगढ़ ), गुलाम मुस्तफा(18) पिता शेख अब्दुल निवासी चांदमारी कोतवाली, रायगढ़ को गिरफतार किया है। एसएसपी आरिफ शेख ने हत्याकांड का प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती नगर के गोदावरी नगर में एक निजी हॉस्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही दो बहनों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की सुबह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई थी । हमलावरों ने दोनों बहनों पर तवे से ताबड़तोड़ वार किया था।

Raipur Double Murder : धरी रह गई परोसी थाली, दो निवाले लेने से पहले दो बहनों की हत्या, ये है पूरी कहानी

शोर सुनकर हॉस्टल के अन्य कमरे में रहने वाली छात्राओं ने घटना की जानकारी हॉस्टल मालिक इंद्रचंद साहू को दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो दो हमलावर उस समय कमरे में ही मौजूद थे। उन्हें देखते ही वे दरवाजा खोलकर धक्का मारकर भाग निकले। दोनों हमलावर युवतियों से मिलने के लिए कमरे में पहुंचे थे।


मकान मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से घायल बहनों को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपितों के हुलिया के आधार पर धरपकड़ के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। इस बीच तीनों आरोपी सतना से पकड़े गए। मृतका मंजू सिदार से सैफ ने कोर्ट में शादी की थी। दोनों के बीच अनबन इस हत्याकांड का कारण बना।

Raipur Crime : रायपुर में तीन साल में इस साल सबसे अधिक हत्याएं

ऐसे हुई थी दोनों बहनों की हत्या

मंगलवार 10 दिसंबर की सुबह मनीषा कॉलेज जाने के लिए तैयार होकर खाना खाने के लिए बैठी थी, तभी कमरे में दो लड़के मिलने आए। टिकटॉक पर किसी युवक के साथ वीडियो डालने पर युवक विवाद करने लगा। इसी दौरान बहस बढ़ने पर दोनों बहनों से विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से मनीषा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बहन को बचाने, तवा छीनने की कोशिश और झूमाझपटी के दौरान मंजूलता पर भी युवकों ने वार कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई।

naidunia_image

सीसीटीवी कैमरे में भागते कैद हुए थे हमलावर

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे दर्जन भर से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीन जगहों से दोनों आरोपितों के फुटेज मिले। आरोपित तीन मंजिला हॉस्टल से भागते हुए गली में पैदल मोबाइल पर बात करते जाते कैमरे में कैद हुए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। इस बीच इस मामले में रेकी करने के आरोप में एक नाबालिग बालक को भी गिरफ्तार किया गया है।