• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Crime: आपसी रंजिश में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, बाप गिरफ्तार, बेटा फरार

रायपुर के बैरागी बाड़ा क्षेत्र में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण पिता और बेटे ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने मिलकर बड़े ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 11:07:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 11:10:09 AM (IST)
Raipur Crime: आपसी रंजिश में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, बाप गिरफ्तार, बेटा फरार
पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर अब अपराधों का शहर बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय में शहर में कई खतरनाक हत्याओं के मामले सामने आ गए हैं। वहीं अब रायपुर के विसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दू के बैरागी बाड़ा में गुरुवार रात एक और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा चंदवानी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मृतक राजा चंदवानी आरोपी अर्जुन बैरागी के घर पहुंचा था और वहां गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अर्जुन और उसके पिता ने मिलकर राजा पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से राजा की मौके पर ही मौत हो गई।


मुख्य आरोपी फरार, पिता गिरफ्तार

घटना के बाद से आरोपी अर्जुन बैरागी फरार है, जबकि उसका पिता पुलिस हिरासत में है। विसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि, रायपुर में पिछले 7 दिनों में यह सातवीं हत्या है। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के कारण पुलिस प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे लोगों के दिल से कानून का डर ही समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: CGMSC के सप्लाई किए गए एंटीबायोटिक इंजेक्शन से बिगड़ी मरीजों की तबियत, उपयोग पर लगा रोक

बोरी में भरकर पानी में फेंका शव

गुरुवार को ही राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में पत्थर खदान के गड्ढे में पानी में बोरी के अंदर युवक की लाश बरामद हुई है। आपसी रंजिश या फिर पुराने विवाद के कारण युवक कीचाकू से हत्या कर दी गई थी। जिसका शव बोरी में भरकर पानी में फेंक दिया गया था।