• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर-बिलासपुर के बीच ट्रेन में आतिशबाजी करने का मामला, आरोपी सुरजीत गिरफ्तार; रेलवे एक्ट में केस दर्ज

दुर्ग-अजमेर ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहर आतिशबाजी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरजीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Deepak ShuklaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 03:55:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 03:55:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर-बिलासपुर के बीच ट्रेन में आतिशबाजी करने का मामला, आरोपी सुरजीत गिरफ्तार; रेलवे एक्ट में केस दर्ज
दुर्ग-अजमेर ट्रेन में आतिशबाजी करने वाला सुरजीत सिंह गिरफ्तार

HighLights

  1. दुर्ग-अजमेर ट्रेन में आतिशबाजी करने वाला सुरजीत सिंह गिरफ्तार
  2. रायपुर-बिलासपुर के बीच ट्रेन के जनरल डिब्बे से की थी आतिशबाजी
  3. पेंड्रा रोड स्टेशन पर तलाशी के बाद RPF और GRP ने की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दुर्ग-अजमेर ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहर आतिशबाजी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरजीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चलती ट्रेन में आतिशबाजी करने का वीडियो सामने आने और इस खबर को सबसे पहले दिखाए जाने के बाद RPF और GRP हरकत में आई।

रायपुर और बिलासपुर के बीच की थी आतिशबाजी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुरजीत सिंह ने दुर्ग-अजमेर ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहर खड़े होकर रायपुर और बिलासपुर के बीच आतिशबाजी की थी। इस खतरनाक कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।


पेंड्रा रोड स्टेशन पर तलाशी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

मामले की खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद RPF और GRP सक्रिय हुई। इसके बाद पेंड्रा रोड स्टेशन पर ट्रेन में सघन तलाशी ली गई, जहां से आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- एमपी में नए साल में बदलेंगे कई जिलों के कलेक्टर! दिसंबर में मिलेगा प्रमोशन, प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।