
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। चौरसिया कॉलोनी टिकरापारा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। ढंग से बाइक चलाने का बोलने पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में बाइक सवार शेख अयाज घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना चौरसिया कॉलोनी मानसपुरम रोड पर हुई। बाइक सवार शेख अयाज को आरोपितों ने कमर समेत कई जगह पर चाकू से वार किए। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश चाकू मारकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई थी। उक्त घटना के आरोपी भी फरार हैं। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।
पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी