• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

पद्मश्री फुलबासन के अपहरण में थी अध्यक्ष बनने की साजिश, घटना के बाद दी गई सुरक्षा

पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण में खुशबू की उच्च महत्वाकांक्षा उभरकर सामने आई है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 07 May 2026 12:17:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 12:19:38 PM (IST)
पद्मश्री फुलबासन के अपहरण में थी अध्यक्ष बनने की साजिश, घटना के बाद दी गई सुरक्षा
जानकारी देतीं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा। पांचों आरोपित (पीछे)। इनसेट में पद्मश्री फुलबासन। नईदुनिया

HighLights

  1. आरोपित खुशबू महिला समूहों से जुड़ी हुई है
  2. लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई
  3. सुबह 10:30 बजे फुलबासन बाई के घर पहुंचे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण में खुशबू की उच्च महत्वाकांक्षा उभरकर सामने आई है। बेमेतरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष बनकर वह भी धन और सम्मान पाना चाहती थी।

राजनांदगांव में नियमित पुलिस जांच के दौरान नाकाम हुई इस साजिश में दो महिलाओं सहित पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपित खुशबू साहू महिला समूहों से जुड़ी हुई है

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपित खुशबू साहू (27) महिला समूहों से जुड़ी हुई है। वह मंगलवार सुबह सलोनी महेश्वरी व मित्र चिनक राम साहू (38) के साथ किराए की स्कार्पियो से राजनांदगांव पहुंची। वाहन चालक दिनेश बंजारे (35) व गोपाल खेलवार (25) भी थे।

वे सुबह 10:30 बजे फुलबासन बाई के घर पहुंचे और उनका अपहरण कर लिया। खैरागढ़ रोड पर यातायात पुलिस की नियमित जांच में उन्हें पकड़ा गया।

लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई

आरोपितों को सुकुलदैहान पुलिस चौकी लाया गया, जहां लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि खुशबू बंधक बनाकर फुलबासन को अपने घर ले जाने का प्रयास कर रही थी, ताकि वह उनसे अपनी विशेष पहचान करवा सके।


यह भी पढ़ें- पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, सीट बेल्ट के एक चालान ने बचाई जान

फुलबासन यादव को सुरक्षा प्रदान की गई

पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना के बाद फुलबासन यादव को सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फुलबासन को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।