• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

खैरागढ़ के सिंघौरी में कृषि विभाग का छापा, 600 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम में जड़ा ताला

जांच के दौरान मोतीपाल के गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में बिना नाम, कंपनी और बैच नंबर वाला उर्वरक भंडारित पाया गया। कृषि विभाग की टीम ने मौके से उर्वरक के नमूने लिए और गोदाम को सीलबंद करते हुए जब्ती की कार्रवाई की।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 13 May 2026 12:45:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 12:46:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खैरागढ़ के सिंघौरी में कृषि विभाग का छापा, 600 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम में जड़ा ताला
सिंघौरी में कृषि विभाग का छापा, 600 बोरी अवैध खाद जब्त

HighLights

  1. खैरागढ़ में 'नकली' खाद के खेल पर प्रहार हुआ है
  2. कृषि विभाग ने अवैध उर्वरक से भरा गोदाम सील किया
  3. लगभग 600 सफेद प्लास्टिक बोरी उर्वरक बरामद किए

नईदुनिया प्रतिनिधि, खैरागढ़। खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम सिंघौरी में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण का मामला सामने आया।

जांच के दौरान मोतीपाल के गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में बिना नाम, कंपनी और बैच नंबर वाला उर्वरक भंडारित पाया गया। कृषि विभाग की टीम ने मौके से उर्वरक के नमूने लिए और गोदाम को सीलबंद करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। निरीक्षण में लगभग 600 सफेद प्लास्टिक बोरी उर्वरक बरामद किए गए।


यह भी पढ़ें- MP के खरगोन में किसानों का मक्का की फसल से हुआ मोहभंग, अब सोयाबीन की ओर बढ़ रहा रुझान

सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।