• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेवा का मौका, राजनांदगांव में अग्निवीर योजना के बदलावों का स्वागत

राजनांदगांव भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अग्निवीर योजना में बदलावों का स्वागत किया।

By Vikram bajpeyeeEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 03:34:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 03:52:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेवा का मौका, राजनांदगांव में अग्निवीर योजना के बदलावों का स्वागत
राजनांदगांव में भाजपा ने अग्निवीर योजना के बदलावों को युवाओं के हित में बताया (AI generated Image)

HighLights

  1. 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर
  2. 25 प्रतिशत को नियमित सेवा
  3. विपक्ष पर राजनीति का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अग्निवीर योजना में किए गए बदलावों का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के भविष्य और देश की सैन्य क्षमता मजबूत करने वाला निर्णय बताया है।

naidunia_image

अग्निवीरों को मिलेगा अतिरिक्त सेवा और बेहतर सुविधाओं का लाभ

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा के बाद अग्निवीरों को दो वर्ष अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय लिया है। पहले से निर्धारित 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सेना में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष अग्निवीरों को अतिरिक्त सेवा के बाद अपनी योग्यता और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। इस अवधि में बेहतर वेतन और सेवा निधि संबंधी सुविधाएं भी मिलेंगी।

विपक्ष पर साधा निशाना, राष्ट्रहित को बताया प्राथमिकता

राजपूत ने कहा कि इससे सेना को अनुभवी, अनुशासित और प्रशिक्षित युवा सैनिक मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर योजना का राजनीतिक विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर राजनीति के बजाय राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय युवाओं के विश्वास और सेना की मजबूती को नई दिशा देगा।


यह भी पढ़ें- रायपुर में जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी, खरीदार से पैसे लेकर पति-पत्नी ने रचा गुमशुदगी का नाटक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।