• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

CGPSC घोटाला: राजनांदगांव में ईडी का छापा, कृषि अधिकारी के आवास पर सुबह-सुबह दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती अनियमितता मामले में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजनांदगांव में दबिश दी। ईडी की टीम शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर जांच कर रही है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 01:03:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 01:04:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CGPSC घोटाला: राजनांदगांव में ईडी का छापा, कृषि अधिकारी के आवास पर सुबह-सुबह दी दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
राजनांदगांव में ईडी का बड़ा छापा, कृषि अधिकारी के आवास पर सुबह-सुबह दी दबिश

HighLights

  1. राजनांदगांव में ईडी की दबिश
  2. कृषि अधिकारी के आवास पर दी दबिश
  3. शिक्षक नगर स्थित आवास पर जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती अनियमितता मामले में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजनांदगांव में दबिश दी। ईडी की टीम शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार भास्कर गणवीर कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2020-22 की पीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में ED ने PWD के पूर्व ईएनसी जेपी मेहरा की ₹67.25 करोड़ की संपत्ति जब्त, 70 एकड़ का फार्म हाउस भी अटैच

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच में जुटे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान आवास के भीतर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पीएससी भर्ती अनियमितता मामले में ईडी पूर्व में कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले के मुख्य आरोपित टामन सिंह सोनवानी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।