
राजनांदगांव (नईदुनिया प्रतिनिधि)।
मौसम खुलते ही अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 33 डिसे तक जा पहुंचा। यह इस मौसम में पड़ने वाली गर्मी से तीन डिसे अधिक है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में पड़ी। हालांकि प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी अधिकतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया।
बुधवार को हल्की बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। गुरुवार को भी दिनभर बदली व बारिश के साथ तेज धूप रही। फिर शाम को कुछ देर की जोरदार बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था। शुक्रवार को मौसम क्या खुला, तापमान फिर से 33 डिसे पर जा पहुंचा। सुबह से ही तेज धूप रही। दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
0 राजधानी जितनी गर्मी यहां भी
शुक्रवार को अधिकतम तापमान के मामले में रााजनांदगांव जिला व राजधानी रायपुर बराबरी पर रहा। वहां के माना का भी तापमान 333 डिसे रिकार्ड किया गया. इसके पहले भी राजनांदगांव कई बार प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। पड़ोसी जिला दुर्ग में में दिन में तापमान 31 डिसे रहा। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान यहां से कम दर्ज किया गया. वहां पारा 32.2 डिसे रहा।
0 गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। यानी तेज धूप रहेगी। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। उधर खुले मौसम का किसान खरीफ फसलों के लिए अनुकूल बता रहे हैं।
तापमान
अधिकतम 33 डिसे
न्यूनतम 27 डिसे