• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

डीएमएफ घोटाला: ACB -EOW की बड़ी कार्रवाई, सप्लायरों के खिलाफ जांच, पांच ठिकानों पर दबिश

CG DMF Scam: राजनांदगांव में बुधवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। चार टीमों ने एक साथ शहर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 06:17:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 07:25:23 PM (IST)
डीएमएफ घोटाला: ACB -EOW की बड़ी कार्रवाई, सप्लायरों के खिलाफ जांच, पांच ठिकानों पर दबिश
राजनांदगांव में 10 वाहनों के काफिले के साथ एसीबी की दबिश।

HighLights

  1. एसीबी-ईओडब्ल्यू की चार टीमों की छापेमारी।
  2. बैंक स्टेटमेंट और जीएसटी रिकॉर्ड खंगाले गए।
  3. डीएमएफ घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा मामला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: एसीबी-ईओडब्ल्यू की चार टीमों ने बुधवार सुबह राजनांदगांव शहर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। करीब 10 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अधिकारियों ने पांच व्यापारियों के घरों की तलाशी ली। यह कार्रवाई लगभग 12 घंटे चली।

सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम पांच बजे तक जारी रही। टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण एजेंसी के संचालक संतोष अग्रवाल, सत्यम विहार के यश नाहटा, कामठी लाइन स्थित ललित भंसाली, रामाधीन मार्ग निवासी सुशील छाबड़ा के अलावा भरकापारा निवासी विनोद राठी के घर की तलाशी ली। राठी के घर टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच के लिए पहुंची थी।


डिजिटल और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी

जिन प्रभावशाली व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, वे बड़े सप्लायर बताए जाते हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई DMF घोटाले से जुड़ी है। जांच के दौरान टीम ने डिजिटल साक्ष्य, बैंक स्टेटमेंट, चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज़ और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। इसके अलावा संबंधित फर्मों को मिले सप्लाई ठेके, बिल-वाउचर और जीएसटी संबंधी जानकारी भी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- Weather Forecast: MP में बदला मौसम, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का CG सहित कई राज्यों में असर, इस दिन से बढ़ेगी ठंड

एसीबी अधिकारी पहले से गिरफ्तार अधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी सप्लायरों के संपर्क और लेन-देन की जानकारी जुटा रहे हैं। पूरी कार्रवाई को डीएमएफ घोटाले की कड़ी जांच का हिस्सा माना जा रहा है।