• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

किसानों ने धान बेचकर मात्र 11 दिनों में चुका दिए 136 करोड़ रुपये के ऋण, 1,998 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

CG News: समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे किसानों ने मात्र 11 दिनों में 136 करोड़ रुपये का ऋण भी चुका दिया है। खरीफ फसलों के लिए लगभग 2.20 लाख किसानों ने 1...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 10:24:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 10:24:16 PM (IST)
किसानों ने धान बेचकर मात्र 11 दिनों में चुका दिए 136 करोड़ रुपये के ऋण, 1,998 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी
किसानों ने धान बेचकर चुका दिए 136 करोड़ रुपये के ऋण

HighLights

  1. किसानों ने धान बेचकर चुका दिए 136 करोड़ रुपये के ऋण
  2. 38,852 किसान बेच चुके हैं अब तक धान
  3. चारों जिले में अब तक 38 हजार 852 किसान बेच चुके हैं धान

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे किसानों ने मात्र 11 दिनों में 136 करोड़ रुपये का ऋण भी चुका दिया है। खरीफ फसलों के लिए लगभग 2.20 लाख किसानों ने 1,600 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया है। इस हिसाब से शुरुआती दिनों में ही लगभग नौ प्रतिशत कर्ज किसान चुका चुके हैं। खरीदी अभी दो माह और चलेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिले के किसान अपना संपूर्ण ऋण चुकता कर देंगे।

सहकारी बैंक के आंकड़ों के अनुसार 15 से 28 नवंबर के मध्य अविभाजित राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कुल 38 हजार 852 किसानों ने अब तक धान बेचा है। इसकी मात्रा 1,998 लाख क्विंटल और कीमत 471 करोड़ रुपये है। इन किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। धान खरीदी की अपेक्षित गति राजनांदगांव और कवर्धा जिले में है।


यहां क्रमश: 15 हजार 732 व 12 हजार 121 किसान अपना धान बेच चुके हैं। इसी तरह खैरागढ़ में 7,696 और मोहला में 3,303 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। राजनांदगांव के किसानों ने 57 करोड़ रुपये का ऋण धान बेचकर चुकता कर दिया है। कवर्धा में 39 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया जा चुका है। खैरागढ़ व मोहला में यह राशि क्रमश: 31 व नौ करोड़ रुपये है।

इस सप्ताह से शुरू होगा उपार्जन केंद्रों से परिवहनधान खरीदी की गति धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। शुरुआत में आवक कमजोर थी, लेकिन अब इसमें हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। कुछ उपार्जन केंद्रों में तय सीमा पार होने वाली है। जाम की स्थिति न बन पाए, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने उपार्जन केंद्रों से धान के परिवहन की तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया गया कि अगले सप्ताह से परिवहन शुरू भी करा दिया जाएगा।

ताकि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि अभी किसी भी उपार्जन केंद्र से धान का परिवहन शुरू नहीं हो सका है। वर्जनडबल इंजन की सरकार में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा जा रहा है। वादे के अनुरूप किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। बेहतर व्यवस्था और सुविधा के बीच किसानों में उत्साह का वातावरण है। - सचिन सिंह बघेल, पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक।