• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

राजनांदगांव के हजारों लोगों को खरीदना पड़ सकता है महंगा सिलिंडर, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

गैस सिलिंडर के ग्राहकों के लिए केवाइसी की समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त होने के बाद भी जिले में लगभग 14 हजार उपभोक्ता शेष हैं।

By Vikram bajpeyeeEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 04:47:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 04:47:29 PM (IST)
राजनांदगांव के हजारों लोगों को खरीदना पड़ सकता है महंगा सिलिंडर, बचने के लिए तुरंत करें ये काम
14 हजार लोगों को खरीदना पड़ सकता है महंगा सिलिंडर

HighLights

  1. 30 सितंबर की समय सीमा के बाद भी 14 हजार गैस ग्राहक शेष
  2. ई-केवाईसी न होने पर महंगे कमर्शियल सिलिंडर का ही विकल्प
  3. मोबाइल ऐप और डिलीवरी मैन के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी संभव

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। गैस सिलिंडर के ग्राहकों के लिए केवाइसी की समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त होने के बाद भी जिले में लगभग 14 हजार उपभोक्ता शेष हैं। हालांकि अब भी उपभोक्ताओं के पास घर बैठे केवाइसी पूरी करने के साथ ही कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) और एजेंसियों में जाकर प्रक्रिया पूरी करने का विकल्प उपलब्ध है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के पास दूसरा विकल्प महंगे एलपीजी सिलिंडरों का है।

महंगे सिलिंडर का विकल्प और दोहरे कनेक्शन की चुनौती

गैस एजेंसी के संचालकों के मुताबिक जिन ग्राहकों की केवाइसी नहीं हुई है अब उनके पास 780 रुपये में पांच किलो और 1700 रुपये में 10 किलो वाला सिलिंडर लेने का ही विकल्प रहेगा। दूसरी ओर एक अक्टूबर से त्योहारी सीजन के बीच कमर्शियल सिलिंडरों के दाम में भी 70 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दें कि, जिले में एलपीजी गैस की 15 एजेंसियां हैं। जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है उन बचे हुए मामलों में जानकारी आ रही है कि कई परिवार एक ही नाम से अलग-अलग जगहों पर दोहरे कनेक्शन वाले हैं, जो केवाइसी से दूर हैं।


नियमत: किसी एक व्यक्ति के नाम पर एक ही गैस कनेक्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ शिकायतें ऐसे मामलों को लेकर सामने आई है जिनमें वृद्धों के फिंगर प्रिंट और आंखों के रेटिना से भी केवाईसी नहीं हो पा रही है। लेकिन इनके लिए अब तक कोई गाइड लाइन भी जारी नहीं की गई है।

ऐसे पूरी करें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी

गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया में नजदीकी गैस एजेंसी जाकर कंज्यूमर नंबर और पहचान पत्र के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी के समय कर्मचारी के आधिकारिक डिवाइस से भी आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- MP का एक ऐसा गांव, जहां 80% घरों की कमान दामादों के हाथ... दुल्हन नहीं, दूल्हा छोड़ता है अपना घर

घर बैठे भी कर सकते हैं ई-केवाईसी (ऑनलाइन प्रक्रिया)

संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल एप से भी ई-केवाइसी की जा सकती है। इसके लिए...

  • पंजीकृत मोबाइल नंबर से कंपनी के एप में लॉगिन करें।
  • ई-केवाईसी या आधार सत्यापन का विकल्प चुनें।
  • एलपीजी कनेक्शन का विवरण जांचकर आधार सत्यापन शुरू करें।
  • आधार संबंधी जानकारी की पुष्टि कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप में ई-केवाईसी का स्टेटस जांचें। वेरिफाइड दिखने पर ई-केवाइसी पूरी मानी जाएगी।