• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

प्री-वेडिंग शूट, दूल्हे को कंधे पर उठाना और शराब पार्टी पर प्रतिबंध; सिंधी समाज ने लिया संस्कारों की रक्षा का संकल्प

राजनांदगांव की पूज्य सिंधी पंचायत ने विवाह समारोहों में बढ़ती अव्यवस्था और अमर्यादित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। इन नियमों...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 08:37:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 08:37:15 AM (IST)
प्री-वेडिंग शूट, दूल्हे को कंधे पर उठाना और शराब पार्टी पर प्रतिबंध; सिंधी समाज ने लिया संस्कारों की रक्षा का संकल्प
प्री वेडिंग शूट (File Phot)

HighLights

  1. सिंधी पंचायत ने विवाह में प्री-वेडिंग शूट, शराब पर रोक ।
  2. दूल्हे को कंधे पर उठाना, महिलाओं के नाचने पर प्रतिबंध।
  3. शादी में पुल पार्टी और पटाखों पर भी पूरी तरह से मनाही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर ने आगामी विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों में अमर्यादित परंपराओं और अनैतिक गतिविधियों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। पंचायत ने समाज के सभी लोगों से नियमों का पालन करने का आवाहन किया।

naidunia_image

बैठक में वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, घनश्यामदास गंगवानी, गुरमुखदास वाधवा और अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी ने बताया कि क्षणिक आनंद की खातिर संस्कारों की अवहेलना समाजहित में नहीं है। इसलिए विवाह समारोहों में पुल पार्टी, शराब, बियर, धूम्रपान, हुक्का पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बारात मार्ग या खुले स्थानों पर मदिरापान वर्जित होगा।


पंचायत ने स्पष्ट किया कि विवाह कार्यक्रम पत्रिका में तय समयानुसार ही हों। प्री वेडिंग शूट, पटाखा फोड़ना, महिलाओं का सड़क पर नृत्य, वधु पक्ष से धन की मांग और दूल्हे को कंधे पर उठाना प्रतिबंधित रहेगा। महासचिव हरीश मोटलानी ने कहा कि वरमाला संस्कार गरिमामय हो और उसका उपहास न किया जाए।

यह भी पढ़ें- Ration Card Scam: मां और नाबालिग बेटी के अलग राशनकार्ड, डुप्लीकेट Aadhaar Card से चल रहा घोटाले का खेल

जनसंपर्क प्रभारी अमर लालवानी एवं अरुण डुलानी ने बताया कि ये नियम शहर से बाहर होने वाले विवाह समारोह पर भी लागू रहेंगे। पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार डुलानी, चंदन रूचंदानी, प्रहलाज चेतवानी और अर्जुन गंगवानी ने समाजजन से अनुशासन व परंपराओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें- NH-130 Potholes: 74 करोड़ रुपये की सड़क 74 दिन भी न चली, पहली बारिश में ही खुली पोल