पहले दो, अब तीन: 26 वर्षीय छत्तीसगढ़ की मोनिका बनी पांच बच्चों की मां, दो बेटे और बेटी का जन्म, मां-बच्चे स्वस्थ, परिवार में जश्न
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी भरा मामला सामने आया है। कोहका निवासी 26 वर्षीय प्रसूता मोनिक...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 07:00:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 07:00:21 PM (IST)
मां और तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ।HighLights
- राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन नवजातों का आगमन।
- पेंड्री मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित हुआ ट्रिपल सुख का प्रसव।
- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग, जज्जा-बच्चा सुरक्षित।
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: पेंड्री स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल में एक प्रसूता ने गुरुवार को एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया। कोहका निवासी 26 वर्षीय मोनिका साहू ने सिजेरियन प्रसव के माध्यम से दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों नवजात स्वस्थ हैं और मां की स्थिति भी सामान्य है।
मोनिका साहू के पति का नाम मुकुंद कुमार साहू है। प्रसव के बाद अस्पताल में मां और तीनों नवजात की निगरानी की जा रही है। एक साथ तीन शिशुओं के जन्म की खबर अस्पताल में चर्चा का विषय रही।
मोनिका के पहले से दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। दोनों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था। इस बार चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार सिजेरियन प्रसव कराया गया, जिसमें दो बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ। अस्पताल में चिकित्सकीय टीम मां और तीनों नवजात के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।