• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके लौट रहे 2 युवकों की एक्सीडेंट में मौत, बाइक और पिकअप ट्रक में आमने-सामने की टक्कर

डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके लौट रहे 2 बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ से आ रहे पिकअप ट्रक और बाइक की आ...और पढ़ें

By Rohit DewanganEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 27 Sep 2025 01:16:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Sep 2025 01:23:18 PM (IST)
मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके लौट रहे 2 युवकों की एक्सीडेंट में मौत, बाइक और पिकअप ट्रक में आमने-सामने की टक्कर
2 युवकों की एक्सीडेंट में मौत

HighLights

  1. स्पोर्ट्स बाइक और पिकअप ट्रक में आमने-सामने की टक्कर
  2. डोंगरगढ़ से दर्शन करके दोस्तों के साथ लौट रहे थे दोनों युवक
  3. एक्सीडेंट के बाद दोनों युवकों की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुंदगांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे मालक वाहक और स्पोर्टस बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब टाटा योद्धा मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक युवक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुंदगांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की जान जा चुकी थी।


मृतकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

भाग निकला वाहन चालक

घटना के बाद मालवाहक वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Raipur Plant Accident: उत्पादन और निर्माण एक साथ होना बना 6 मौतों का कारण, एजेंसियां करेंगी जांच

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि इस सड़क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और पुलिस की गश्त भी नाममात्र की ही होती है। ऐसे में इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

स्वजन को दी सूचना, पीएम जारी

दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवारजन और मित्रों में गहरा मातम छा गया है। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि दोषी वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।