• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

छत्तीसगढ़ में CRPF के 4 जवान झुलसे, 2 गंभीर... विस्फोटक को नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट

एलामडगु कैंप के पास गुरुवार को विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) के चार जवान घायल हो गए।...और पढ़ें

By Animesh PaulEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 08:39:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 08:39:15 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में CRPF के 4 जवान झुलसे, 2 गंभीर... विस्फोटक को नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट
छत्तीसगढ़ में CRPF के 4 जवान झुलसे, 2 गंभीर

HighLights

  1. एलामडगु कैंप के पास विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान हादसा
  2. धमाके में CRPF के 4 जवान घायल, 2 ASI की हालत गंभीर
  3. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कोंटा अस्पताल में भर्ती कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोंटा। एलामडगु कैंप के पास गुरुवार को विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

सुरक्षा मानकों के तहत प्रक्रिया के दौरान हुआ ब्लास्ट

पुलिस के अनुसार, पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलामडगु कैंपों में रखे अनुपयोगी व शेष विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन (एटीटी) टीम एलामडगु कैंप पहुंची थी। थाना भेज्जी क्षेत्र में कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास सुरक्षा मानकों के तहत विनष्टीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश उड़कर पास में गिरा और ब्लास्ट हो गया।

दो एएसआई गंभीर, दो जवानों को आई सामान्य चोटें

हादसे में एटीटी टीम के एएसआई एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी सीआरपीएफ के एएसआई अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एटीटी के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें आई हैं।


प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती, रेफर करने की तैयारी

घटना के तत्काल बाद चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शासकीय अस्पताल कोंटा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- रायपुर पुलिस का नशे के सौदागरों पर स्ट्राइक, 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 गिरफ्तार