• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

खेती काम करने के बाद एक साथ बैठकर मार रहे थे गप्पे, तभी बिजली गिरी, एक की मौत; चार घायल

सुकमा जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए।

By Satish ChandakEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 06:59:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 06:59:48 PM (IST)
खेती काम करने के बाद एक साथ बैठकर मार रहे थे गप्पे, तभी बिजली गिरी, एक की मौत; चार घायल
सुकमा में खेती-किसानी के दौरान बड़ा हादसा।

HighLights

  1. सुकमा में खेती-किसानी के दौरान बड़ा हादसा
  2. पेड़ के नीचे छिपकर बचा रहे थे बारिश से जान
  3. अचानक गिरी बिजली, 1 की मौत, चार घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा। जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पेड़ के नीचे छिपे थे पांचों युवक, अचानक गिरी बिजली

दोपहर 3 बजे देवनाथ पारा के पांच युवक उमेश बघेल, मंगला बघेल, आशाराम बघेल, अजय नाग और आयता बघेल खेती-किसानी का काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। पांचों युवक एक इमली के पेड़ के नीचे आकर बारिश से बचने की कोशिश करने लगे, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना होने लगी। फिर अचानक देखते ही देखते बिजली गिरी, जिससे पांचों युवक घायल हो गए।


यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में लेटकर न्याय मांगने थाने पहुंची हादसे में अपाहिज हुई मां, कहा- मैं बिस्तर पर आ गई, अब मेरी बच्ची को कौन पालेगा?

18 वर्षीय अजय नाग ने रास्ते में तोड़ा दम, अन्य की हालत स्थिर

उसके बाद आनन-फानन में पांचों युवकों को छिंदगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां इलाज सही से न हो पाने के कारण ज्यादा घायल युवक अजय नाग को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक अजय नाग (उम्र 18 साल) की मौत हो गई। बाकी चार युवकों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति ठीक बताई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।