• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

मौत को दो बार दिया चकमा, तीसरी बार नहीं बची जान, सूरजपुर में युवक ने खौफनाक तरीके से की खुदकुशी

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर गांव में 21 वर्षीय टाइल्स मिस्त्री सुमेर सिंह गोंड़ का शव कुएं से बरामद हुआ। उसके पैर में 10 किलो का पत्थर बंधा हुआ था। जांच...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 04:25:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 04:25:30 PM (IST)
मौत को दो बार दिया चकमा, तीसरी बार नहीं बची जान, सूरजपुर में युवक ने खौफनाक तरीके से की खुदकुशी
मृतक के पैर में बंधी रस्सी जिससे उसने बांधा था पत्थर

HighLights

  1. सूरजपुर के कल्याणपुर में कुएं में मिली 21 वर्षीय सुमेर की लाश।
  2. डूबने के लिए पैर में बांधा था 10 किलो वजनी पत्थर।
  3. पूर्व में दो बार फांसी व कुएं में कूदकर कर चुका था प्रयास।

नईदुनिया न्यूज, सूरजपुर: कल्याणपुर गांव में कुएं से 21 वर्षीय युवक का शव मिलने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। मृतक के पैर में करीब दस किलो वजनी पत्थर बोरी में बांधा हुआ मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुदकुशी करने के इरादे से यह कदम उठाया। इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन दोनों बार मौत को मात दे गया था। इस बार उसने पूरी तैयारी के साथ कुएं में छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना शनिवार रात की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सुमेर सिंह फूलसाय सिंह गोंड़ (21) टाइल्स मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह बिश्रामपुर क्षेत्र से काम कर वापस गांव पहुंचा। शराब सेवन करने के बाद रात करीब 11 बजे वह घर आया। उसने अपनी मां से टार्च मांगा और टावेल लेकर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बने अपने नए घर की ओर नहाने के लिए चला गया।


इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। रविवार को स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत में बने नए घर की बाड़ी स्थित कुएं में उसका शव मिला। शव को बाहर निकाला गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसके पैर में बोरी के भीतर करीब दस किलो वजनी पत्थर बंधा हुआ था। इससे प्रथमदृष्टया यह सामने आया कि उसने कुएं में डूबकर जान देने के लिए अपने पैर में वजन बांधा था।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में किराये का मकान खोजने के बहाने खुलवाया दरवाजा, बुजुर्ग पर हमलावरों ने चाकू से किया हमला; दामाद पर आरोप

तीसरी बार के प्रयास में गई जान

मर्ग जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पूर्व के व्यवहार और आत्महत्या के प्रयासों की भी जानकारी मिली। करीब चार माह पहले उसने पेड़ की डंगाल में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन डंगाल टूट जाने से उसकी जान बच गई। इसके बाद उसने घर की बाड़ी में पानी से लबालब भरे कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। तैरना आने के कारण वह उस समय भी सुरक्षित बाहर निकल आया था।

मां के बयान से खुला आत्महत्या का राज

मर्ग जांच कर रहे उप निरीक्षक एसआर भगत के अनुसार मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि घटना की रात सुमेर ने उससे टॉर्च मांगी थी। वह टॉर्च और टॉवेल के साथ घर में रखी बोरी व झोला भी लेकर नए घर की ओर गया था। पुलिस के अनुसार झोले में करीब दस किलो वजनी पत्थर भरकर उसे बोरी में रखा गया और पैर से बांधकर वह कुएं में कूद गया। पुलिस मर्ग जांच के आधार पर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।