• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में पुलिस पर हमला: फरार आरोपी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा, आरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा

सूरजपुर के मदननगर में फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची प्रतापपुर पुलिस को ग्रामीणों ने घेरकर हमला कर दिया। ASI से मारपीट की और एक आरक्षक को पंचायत भवन म...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 11:01:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 11:01:11 PM (IST)
सूरजपुर में पुलिस पर हमला: फरार आरोपी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा, आरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. रार आरोपितों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा,आरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा
  2. एएसआइ से भी मारपीट, पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी; 100-150 ग्रामीणों पर अपराध दर्ज
  3. टांगी-फरसा लेकर पुलिस पर टूटे ग्रामीण: मदननगर में फरारी पकड़ने गई टीम को घेरा, जान से मारने की धमकी

नईदुनिया न्यूज, प्रतापपुर: सूरजपुर जिले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम मदननगर पहुंची प्रतापपुर पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोप है कि ग्रामीण टांगी, फरसा, तब्बल, लाठी-डंडे सहित अन्य हथियार लेकर पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक से मारपीट की गई, जबकि एक आरक्षक को पकड़कर पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

घटना सात अक्टूबर सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी दिनेश पुरैना के नेतृत्व में पुलिस टीम पूर्व के आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मदननगर पहुंची थी। टीम में उप निरीक्षक विवेक खलखो, विकास कुमार, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक विनोद परीडा और आरक्षक रामदयाल राठिया शामिल थे।


राशन दुकान के पीछे फरार आरोपित बाबूलाल पोया और बनवारी के मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। दोनों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया। स्थिति बिगड़ने पर कुछ पुलिसकर्मी मौके से निकल गए। इसी दौरान एएसआइ योगेंद्र जायसवाल से मारपीट किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

वहीं आरक्षक रामदयाल राठिया को ग्रामीण पकड़कर पंचायत भवन ले गए, जहां उनके साथ हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की गई। आरक्षक के अनुसार बेहोश होने के बाद होश आने पर उन्होंने खुद को पंचायत भवन में बंधक पाया।

ग्रामीणों ने अन्य पुलिसकर्मियों के दोबारा गांव आने पर उन्हें खत्म करने की धमकी दी। बाद में पुलिस पार्टी के वापस नहीं आने पर आरक्षक को छोड़ दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने पूर्व के मामले में नामजद बाबूलाल पोया, फुलजेश, बनवारी सहित करीब 100-150 ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार: जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणी, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में कोर्ट ने भेजा जेल