• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर: 24 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर, सरपंच-सचिव पर होगी वसूली की कार्रवाई

याथान की ग्राम पंचायत दुग्गा में 24.01 लाख रुपये के गबन मामले में नोटिस की अनदेखी के बाद जनपद सीईओ ने सरपंच व सचिव के खिलाफ आरआरसी वसूली का प्रस्ताव एसडीएम को भेजा है।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:27:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:27:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सूरजपुर: 24 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर, सरपंच-सचिव पर होगी वसूली की कार्रवाई
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. भैयाथान की ग्राम पंचायत दुग्गा में 24.01 लाख का गबन उजागर।
  2. सड़क और पेयजल के नाम पर राशि निकालकर अधूरे छोड़े काम।
  3. सरपंच व सचिव के खिलाफ आरआरसी वसूली के लिए एसडीएम को प्रस्ताव।

नईदुनिया न्यूज, भटगांव: जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत दुग्गा में शासकीय राशि के गबन एवं निर्माण कार्यों में अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार गुप्ता द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कराए गए कार्यों की जांच में वर्ष 2020 से 2026 के बीच स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता पाए जाने का मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत दुग्गा में सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत शासकीय राशि का तत्कालीन एवं वर्तमान सरपंच तथा सचिव द्वारा आहरण तो कर लिया गया, लेकिन कई कार्यों को मौके पर पूर्ण नहीं कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित जांच दल ने जांच प्रतिवेदन एवं कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर कुल 24 लाख एक हजार 493 रुपये की शासकीय राशि के गबन एवं अनियमितता का मामला सामने लाया है।


प्रशासन द्वारा संबंधित सरपंच एवं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गबन की गई राशि शासकीय कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी संबंधितों द्वारा न तो राशि जमा की गई और न ही अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया गया।

मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शासकीय राशि की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैयाथान द्वारा 12 नवंबर को जारी कार्यालयीन पत्र के माध्यम से संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरआरसी) प्रकरण दर्ज कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भैयाथान को प्रस्ताव भेजा गया है। इस कार्रवाई से पंचायतों में शासकीय योजनाओं की राशि के दुरुपयोग और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- सूरजपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने रचा हादसे का ड्रामा, नाले में गिरने से मौत की दी झूठी सूचना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।