• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने रचा हादसे का ड्रामा, नाले में गिरने से मौत की दी झूठी सूचना

सूरजपुर में पत्नी की लात-घूंसों से हत्या कर पति ने नाले में गिरने से मौत की झूठी कहानी गढ़ी, पीएम रिपोर्ट और गवाहों के बयान से खुलासा, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:34:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:34:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सूरजपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने रचा हादसे का ड्रामा, नाले में गिरने से मौत की दी झूठी सूचना
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपितफोटो पुलिस

HighLights

  1. पत्नी की हत्या को हादसा बताने की कोशिश।
  2. पीएम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज।
  3. चौकी चेन्द्रा पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अपनों को खोने के गम से उबर भी नहीं पाए सात परिवार अब सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता के आगे हार चुके हैं। नियम कहता है कि 21 दिन में मृत्यु प्रमाणपत्र मिल जाना चाहिए, लेकिन मस्तूरी के ग्राम पंचायत ऊनी में तीन से छह माह बाद भी परिजन दफ्तरों की चौखट नापने को मजबूर हैं। गुरुवार 12 नवंबर को सब्र टूटने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई।

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत सचिव और सांख्यिकी विभाग की घोर लापरवाही के कारण पिछले कई माह से आवेदन लंबित पड़े हैं। जब परिजन प्रमाणपत्र के लिए सचिव के पास जाते हैं, तो यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सांख्यिकी अधिकारी सुरभि जैन द्वारा अप्रूवल नहीं दिया गया है। गुरुवार को ग्रामीण जब सांख्यिकी अधिकारी से मिलने कार्यालय पहुंचे, तो वे सीट पर नहीं मिलीं।


विभाग के कर्मचारी के माध्यम से फोन पर बात कराने पर उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर देने के बजाय गोलमोल जवाब दिया। इधर, मीडिया के सवालों पर जिला सांख्यिकी अधिकारी नरेंद्र कुमार नेताम ने शिकायत पत्र देखकर माना कि मई, जुलाई, अगस्त और सितंबर में हुई मृत्यु के प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी कि पंचायत सचिव ने प्रकरण कब भेजा और विलंब किस स्तर पर हुआ है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नो-एंट्री की आड़ में दौड़ रहे भारी वाहन: दोपहर की छूट का दुरुपयोग, खतरे में जान

सात लोगों के प्रमाण पत्र लंबित

शिकायतकर्ता स्वजनों ने बताया कि ग्राम पंचायत ऊनी निवासी बुदेश्वर सिंह भौंवार मृत्यु 21 जुलाई, गंगा प्रसाद मृत्यु 8 मई, पवनमति मृत्यु 5 अगस्त, दुलार साय मृत्यु 28 अगस्त, श्याम बाई मृत्यु 3 सितंबर, मनीबाई मृत्यु 18 सितंबर और भगेला पटेल मृत्यु 19 सितंबर के मृत्यु प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हो सके हैं।

दिल्ली के पोर्टल पर ठीकरा फोड़ रहे अधिकारी

जिम्मेदारों की लापरवाही के सवाल पर जिला सांख्यिकी अधिकारी नरेंद्र कुमार नेताम ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीयन पोर्टल दिल्ली से संचालित होता है। गुरुवार को ही विभाग से संदेश प्राप्त हुआ है कि पोर्टल में मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। हालांकि समस्या कब तक दूर होगी, इसकी कोई समय-सीमा नहीं है।

वर्जन..

शिकायत आवेदन मिला है। यह जांच की जाएगी कि पंचायत सचिव ने प्रकरण कब भेजा और विलंब किस स्तर पर हुआ है। पोर्टल में दिल्ली से मेंटेनेंस चल रहा है, व्यवस्था सुचारू होते ही लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

नरेंद्र कुमार नेताम, जिला सांख्यिकी अधिकारी बिलासपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।