• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

काम से घर लौट रहे थे, रास्ते में मिल गई मौत... खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 10:02:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 10:02:48 PM (IST)
काम से घर लौट रहे थे, रास्ते में मिल गई मौत... खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत
खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया न्यूज, सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धान उपार्जन केंद्र में हमाली का काम करते थे और काम समाप्त होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार ग्राम मदनपुर निवासी अंबेलाल (35) एवं सुरेश कुमार (27) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रामतीर्थ के धान उपार्जन केंद्र में हमाली का कार्य करते थे। शुक्रवार की रात करीब 3.30 बजे दोनों युवक बाइक से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे।

जब वे ग्राम जगतपुर के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने और अंधेरा होने की वजह से बाइक सवारों को खड़ा ट्रक नजर नहीं आया, जिससे यह हादसा हो गया।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था। युवकों की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। रो-रोकर स्वजन का बुरा हाल है। मृतक परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों युवक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में NH-43 पर काल बनकर दौड़ा ट्रेलर, पूर्व सरपंच के बेटे समेत दो मेधावी छात्रों की मौत, एक गंभीर

गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।पुलिस ने वाहन चालकों से रात के समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर संकेतक लगाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।