• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, जिले में 6.84 लाख से अधिक मतदाता दर्ज

सूरजपुर जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हुआ, जिले में 6.84 लाख से अधिक मतदाता दर्ज, 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति और चार जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:44:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:44:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सूरजपुर में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, जिले में 6.84 लाख से अधिक मतदाता दर्ज
मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान अधिकारी कर्मचारीफोटो जनसंपर्क

HighLights

  1. सूरजपुर में 6.84 लाख मतदाता दर्ज।
  2. 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका।
  3. चार जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन।

नईदुनिया न्यूज, सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के संदर्भ में गुरुवार को सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। प्रारंभिक सूची के अनुसार जिले में कुल छह लाख 84 हजार 748 मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 11 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह ठाकुर ने अपने कार्यालयीन कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। प्रारंभिक मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर में दो लाख 25 हजार 30, विधानसभा क्षेत्र भटगांव में दो लाख 29 हजार 842 तथा विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में दो लाख 29 हजार 876 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस तरह जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल छह लाख 84 हजार 748 मतदाता हैं।


मतदान केंद्रों पर जमा कर सकेंगे दावा-आपत्ति-उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाताओं से दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अभिहित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों में तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से भी आवेदन और दावा-आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- सरगुजा पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी: कोतवाली को छोड़ सभी थानों के बदले प्रभारी, 46 का ट्रांसफर

मतदाता घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप अथवा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चार चरणों में मिलेगा नए मतदाताओं को मौका-निर्वाचन आयोग ने युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष सुविधा दी है।

एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के साथ ही एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।