
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : पटना-भैयाथान स्टेट हाईवे-12 पर सड़क मरम्मत के नाम पर कराए जा रहे पेंच रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। कोरिया जिले की सीमा से लगे करौंदामुड़ा से बड़सरा तक कराए जा रहे पैचवर्क का डामर मरम्मत के तुरंत बाद ही उखड़ने लगा है। ठेकेदार द्वारा रात 10 से 11 बजे तक काम कराया जा रहा है, वहीं मौके पर इंजीनियर की मौजूदगी भी नजर नहीं आ रही है।
बताया जा रहा है कि डामर मिक्स बतौली प्लांट से करीब 100 किलोमीटर दूर से लाया जा रहा है। लंबी दूरी और कड़ाके की ठंड के बीच हॉट मिक्स का तापमान कम होने की आशंका है। तकनीकी मानकों के अनुसार डामर बिछाने और रोलिंग के दौरान निर्धारित तापमान बनाए रखना जरूरी है। तापमान कम होने पर डामर की पकड़ कमजोर हो सकती है और गिट्टियां उखड़ने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में बदहाल सड़कों को लेकर प्रदर्शन, घेराव की भनक लगते ही दफ्तर छोड़कर चले गए अधिकारी
सवाल उठाया जा रहा है कि
संबंधित विभाग को मौके पर तकनीकी जांच कराकर ठेकेदार की जवाबदेही तय करनी चाहिए। आखिर सरकारी राशि खर्च होने के बाद भी सड़क की मरम्मत टिकाऊ नहीं हुई तो इसका लाभ आम वाहन चालकों को कैसे मिलेगा?
वर्जन
आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है। कल ही सड़क का परीक्षण कराता हूं।
ललित भोई, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग सूरजपुर