• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

छत्तीसगढ़ में सालों ने ली बहनोई की जान... पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

शनिवार को छेरता पर्व के दौरान अपने बहनोई के साथ छककर शराब का सेवन किया और थोड़ी देर बाद मामूली झड़प हुई और दो सगे भाइयों ने अपने ही बहनोई की डंडे से ज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 08:06:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 08:06:20 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में सालों ने ली बहनोई की जान... पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
सालों ने ली बहनोई की जान

HighLights

  1. शराब के दौरान हुए विवाद में दो सालों ने ली बहनोई की जान
  2. प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने डंडे से पीटकर की हत्या
  3. दोनों आरोपित सगे भाई हिरासत में, हत्या की धारा में केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिश्रामपुर। शनिवार को छेरता पर्व के दौरान अपने बहनोई के साथ छककर शराब का सेवन किया और थोड़ी देर बाद मामूली झड़प हुई और दो सगे भाइयों ने अपने ही बहनोई की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बहनोई की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मामले में लटोरी पुलिस हत्याकांड के आरोपित भाइयो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चार साल पुराने प्रेम विवाह और रंजिश की पृष्ठभूमि

हत्याकांड की घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के द्वारिकानगर में घटित हुई। बताया गया कि घटना में हत्या का शिकार रामलल्लू पिता पुजेरी अगरिया 24 वर्ष द्वारिकानगर के नोखापारा के रहने वाला था। उसने चार साल पहले गांव के ही टेमसाय व गेंदबिहारी पैकरा की बहन से स्वजन की बिना मंजूरी के उसने शादी कर ली थी। तभी से दोनों परिवारों में बातचीत और आना जाना बंद था।


छेरता पर्व पर मुलाकात और विवाद का घटनाक्रम

शनिवार को छेरता के दिन अचानक रामलल्लू की मुलाकात अपने साले गेंद बिहारी से हुई और दोनों ने छककर शराब का सेवन किया। उसके बाद रामलल्लू अपने साले गेंद बिहारी को अपने घर ले गया। उसे देखकर रामलल्लू का भाई अनिल भड़क गया और गेंद बिहारी को खरी खोटी सुनाते हुए भगा दिया। इसी बात से आक्रोशित गेंद बिहारी थोड़ी देर बाद अपने भाई टेमसाय पैकरा के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए अपने बहनोई रामलल्लू पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इलाज के दौरान मौत और पुलिसिया कार्रवाई

उसके बाद स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रिफर कर दिया। मेडिकल कालेज अंबिकापुर में उपचार के दौरान रविवार को सुबह रामलल्लू अगरिया की मौत हो गई। मणिपुर चौकी में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लटोरी पुलिस ने आरोपित भाईयो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में शनिवार को ही आरोपितों के विरुद्ध मारपीट का अपराध दर्ज किया गया था। अब रामलल्लू की मौत के बाद मर्ग डायरी आने पर हत्या की धारा जोड़कर आरोपित भाइयों की गिरफ्तारी की जाएगी। - अरुण गुप्ता, चौकी प्रभारी लटोरी

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं परीक्षा का बदला पैटर्न, अब केवल किताबी ज्ञान नहीं, 'ईमानदारी' और 'स्वच्छता' पर भी मिलेंगे ग्रेड