• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में बंद कमरे के भीतर चल रहा था मतांतरण, ग्रामीणों के धावे के बाद प्रतापपुर थाने पहुंचा विवाद

सूरजपुर के प्रतापपुर क्षेत्र के सरहरी गांव के कोड़ाकूपारा में गुरुवार रात मतांतरण के आरोप में हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहर से आए मिशनरी...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 05:41:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 05:41:47 PM (IST)
सूरजपुर में बंद कमरे के भीतर चल रहा था मतांतरण, ग्रामीणों के धावे के बाद प्रतापपुर थाने पहुंचा विवाद
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. प्रतापपुर के सरहरी गांव में मतांतरण का आरोप लगा।
  2. बाहर से आए लोगों पर कोड़ाकू आदिवासियों के धर्मांतरण का आरोप।
  3. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

नईदुनिया न्यूज, प्रतापपुर: प्रतापपुर क्षेत्र के सरहरी गांव के कोड़ाकूपारा में गुरुवार रात कथित मतांतरण के आरोप को लेकर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों ने बाहर से आए मिशनरी समाज के कुछ लोगों पर कोड़ाकू जनजाति के लोगों को मतांतरित करने का आरोप लगाया है।

मामले में ग्रामीणों ने प्रतापपुर थाने में लिखित शिकायत देकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे कोड़ाकूपारापारा स्थित एक घर में सरपंच की अनुमति के बिना बाहर से आए कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी।


वहां गाने बजाए जा रहे थे और धर्म विशेष की पुस्तकों का अध्ययन कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान कोड़ाकू समुदाय के कुछ लोगों का मतांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बताया गया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

ग्रामीणों के दरवाजा खोलने के लिए कहने पर काफी देर बाद दरवाजा खोला गया। इसके बाद ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे और प्रार्थना सभा बंद करने को कहा। शिकायत के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने गाली-गलौज करने और मारपीट का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में स्थायी जाति प्रमाण पत्र पर हाई कोर्ट का अहम फैसला: 1950 से पहले का दस्तावेज नहीं तो असमर्थता प्रमाणपत्र दें

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने धर्म विशेष की कुछ पुस्तकों को अपने पास रख लिया और मामले की सूचना प्रतापपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाने ले आई। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।दिनेश पुरैना थाना प्रभारी प्रतापपुर