• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर जंगल में जलाया शव, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के लखनपुर में जंगल से महिला का जला हुआ कंकाल मिला। जांच में पति अमरीश कुमार निषाद ने हत्या की बात कबूल की। पत्नी के चरित्र संदेह से नाराज हो...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 09:12:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 09:20:34 PM (IST)
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर जंगल में जलाया शव, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस ने डीएनए परीक्षण के लिए कंकाल को पोस्टमार्टम भेजा।

HighLights

  1. चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या की।
  2. पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया।
  3. पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सरगुजा: लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर से सटे जंगल में एक महिला का जला हुआ कंकाल बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। पहचान छिपाने के लिए पति ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी पति अमरीश कुमार निषाद को हिरासत में ले लिया है।

पति ने गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी

महिला की पहचान मोनी निषाद (28), निवासी ग्राम कसौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। महिला के पति अमरीश कुमार निषाद ने मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित जीआरपी थाने में 14 फरवरी को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


उसने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन से अनूपपुर से कटनी जा रहे थे, तभी पत्नी वॉशरूम जाने के बहाने निकली और लापता हो गई। पुलिस को यह कहानी संदिग्ध लगी, क्योंकि ट्रेन के अगले स्टेशनों तक कोई जानकारी नहीं मिली।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी

जब पति से दोबारा सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने हत्या की साजिश कबूल ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी और किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने उसे मारने की योजना बनाई।

11 फरवरी को अमरीश अपनी पत्नी को घूमाने के बहाने जंगल ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकला।

शहडोल जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लिया

महिला की गुमशुदगी की जांच कर रही शहडोल जीआरपी को अमरीश पर शक हुआ। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना लाया और जंगल में उसकी निशानदेही पर जले हुए कंकाल को बरामद किया।

घटना के बाद बचने की कोशिश

आरोपी पहले लखनपुर क्षेत्र में काम कर चुका था और इलाके से परिचित था। उसे भरोसा था कि जंगल में हत्या करने से कोई सबूत नहीं बचेगा। इसलिए, उसने छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज न कराते हुए मध्यप्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

डीएनए टेस्ट से होगी पुष्टि

पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ लखनपुर थाने में बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता के बताए अनुसार जंगल के एक स्थान से जला हुआ कंकाल बरामद किया गया है। जांच के लिए घटनास्थल से जरूरी अवशेष प्रिजर्व कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए जांच कराई जाएगी। शिकायतकर्ता इस क्षेत्र में वर्ष 2019-20 में काम कर चुका है। उसे क्षेत्र की जानकारी थी।

मयंक मिश्रा, शिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी लखनपुर