• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

सरगुजा के मुटकी गांव में मतांतरण और अवैध कब्जे पर भारी बवाल, सरपंच के नेतृत्व में थाने पहुंचे ग्रामीण

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुटकी में एक बाहरी युवक द्वारा महिला के साथ कथित दूसरा विवाह, मतांतरण और वन भूमि पर अवैध कब्जे का माम...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:08:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:08:05 PM (IST)
सरगुजा के मुटकी गांव में मतांतरण और अवैध कब्जे पर भारी बवाल, सरपंच के नेतृत्व में थाने पहुंचे ग्रामीण
थाने में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणजन

HighLights

  1. ग्राम मुटकी में कथित मतांतरण और वन भूमि कब्जे पर विवाद।
  2. सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उदयपुर थाने में दी शिकायत।
  3. गांजा बेचने और युवाओं को नशे की लत देने का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुटकी में एक बाहरी मुस्लिम युवक द्वारा गांव की महिला के साथ कथित विवाह, वन भूमि पर कब्जा और गांव में गांजा बिक्री को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण उदयपुर थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वन भूमि पर अवैध कब्जा

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार लखनपुर निवासी एक मुस्लिम युवक पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि उसने मुटकी गांव की एक महिला को झांसे में लेकर कथित रूप से दूसरा विवाह किया और उसका मत परिवर्तन कराया है। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा सुरक्षित रखी गई वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिया और वहीं रहने लगा है।


कथित विवाह और मतांतरण

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में जब इस संबंध में चर्चा कर विवाह प्रमाण पत्र मांगा गया तो कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि संबंधित महिला और युवक द्वारा गांव में गांजा की बिक्री और तस्करी की जा रही है।

गांजा तस्करी और नशे का जाल

आरोप है कि गांव के युवाओं को गांजे का नशा कराकर बहला-फुसलाया जा रहा है और अपने पक्ष में किया जा रहा है। आवेदन में ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया है कि संबंधित महिला पूर्व में मानव तस्करी के एक प्रकरण में जेल की सजा काट चुकी है। इसी कारण अब वह ग्रामीणों को धमकाती है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक के साथ मिलने से उसका हौसला और बढ़ गया है और पूरे गांव को विभिन्न धाराओं में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण गांव की शांति व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो रही है और ग्रामीण भयभीत हैं। सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के बहु-बेटियों को परेशान करने और युवाओं को नशे की लत में डालने से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है।पुलिस ने ग्रामीणों का आवेदन लेकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- अब अंबिकापुर में ही होगा नेत्र प्रत्यारोपण, बिलासपुर नहीं भेजनी पड़ेगी आंखें