• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

बलरामपुर में नशे में धुत्त कॉन्स्टेबल और ASI को ग्रामीणों ने मारे कई थप्पड़, VIDEO वायरल

Balrampur News: बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस चौकी में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 06:58:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Oct 2025 08:40:33 PM (IST)
बलरामपुर में नशे में धुत्त कॉन्स्टेबल और ASI को ग्रामीणों ने मारे कई थप्पड़, VIDEO वायरल
बलंगी चौकी के आरक्षक व एएसआई से मारपीट

HighLights

  1. बलंगी चौकी के आरक्षक व एएसआई से मारपीट
  2. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
  3. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस चौकी में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस चौकी के समीप स्थित एक गुमटी को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया था। गांववालों ने ही घटना का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। पहली घटना 21 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के सामने स्थित एक गुमटी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में ग्रामीण द्वारा पुलिसकर्मी को कई बार थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।


बलरामपुर में नशे में धुत्त कॉन्स्टेबल और ASI को ग्रामीणों ने मारे कई थप्पड़, VIDEO वायरल pic.twitter.com/d0jjb4DBdC

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 26, 2025

दूसरी घटना 23 अक्टूबर की सुबह की बताई जा रही है, जब ग्रामीणों की मौजूदगी में एक युवक ने सहायक उप निरीक्षक को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सहायक उप निरीक्षक असंतुलित हालत में खड़ा नजर आ रहा है और आसपास मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर रहे हैं। लोगों की भीड़ भी है।

पुलिसकर्मियों ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

इसमें कुछ जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति है। दोनों प्रकरण में पुलिसकर्मियों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जिन सहायक उप निरीक्षक के साथ यह घटना हुई, उनका कुछ दिन पहले ही स्थानांतरण जशपुर जिले के लिए किया गया था और उन्हें बलंगी से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। गुमटी हटाने को लेकर हुए विवाद के कारण पहले आरक्षक से झगड़ा हुआ था और बाद में उसी बात को लेकर एएसआई से भी कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई।

घटना के बाद पुलिस पर उठे सवाल

घटना के बाद से चौकी क्षेत्र में पुलिस की साख पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो को लेकर विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। बलंगी पुलिस चौकी , छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। यहां से मध्यप्रदेश की सीमा नजदीक है।