• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से रेत लिया खुद का गला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से अपना गला रेत लिया। गले की नस कटने के कारण महिला की मौत हो गई। मौत की कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 04:23:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Aug 2025 04:33:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से रेत लिया खुद का गला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
महिला ने खुद का गला रेत लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दोरना में महिला ने सब्जी काटने वाले औजार से खुद का गला रेत लिया। नस कट जाने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास (39) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के सभी सदस्य गांव के ही एक व्यक्ति के खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच महिला ने अपना गला रेत लिया।


बच्चों ने घरवालों को जानकारी दी। वनस्पति दास को उसके बेटे अजय, अभिषेक व भतीजा सुखसाय बाहर लेकर बाहर आए और निजी वाहन में लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व उसकी हालत बिगड़ गई। मिशन हॉस्पिटल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: नवा रायपुर में 'मौत का स्टंट' करने वाले 9 बाइक राइडर गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि महिला के गले की नस कट गई थी, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। महिला वनस्पति दास का पति जनेवधारी दास शाम को घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी वनस्पति ने सब्जी काटने के धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया है। उसके गले से खून निकल रहा था। वह भी अंबिकापुर अस्पताल पहुंचा।

महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति से भी पूछताछ की लेकिन घटना को लेकर वह कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका। पारिवारिक कारणों से महिला द्वारा गला रेत आत्महत्या कर लेने का संदेह है। पुलिस ने केस डायरी अग्रिम जांच विवेचना के लिए लुंड्रा थाना भेज दिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।