• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची अफरा-तफरी, Video Viral

अंबिकापुर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल म...और पढ़ें

By Vinod ShriwashEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 07:31:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 07:31:01 PM (IST)
सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची अफरा-तफरी, Video Viral
सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

HighLights

  1. अंडा न मिलने पर भड़का युवक, चढ़ गया मोबाइल टावर पर
  2. सरगुजा के जमगला गांव में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
  3. पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा नीचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान शिव शंकर निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है।

रोज अंडा खाने की है आदत: समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरा

बताया जा रहा है कि उसे प्रतिदिन अंडा खाने की आदत है। रविवार को अंडा नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों ने समझाइश देकर युवक को शांत कराया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।


लगातार दूसरी घटना: इससे पहले रेडियो टावर पर चढ़ी थी युवती

मोबाइल टावर पर चढ़ने की यह लगातार दूसरी घटना सामने आई है। इससे पूर्व सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर एक युवती चढ़ गई थी। युवती अपने प्रेमी को तलाश कर वापस लाने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर बाद उसे समझाइश देकर उतारा गया था।

यह भी पढ़ें- भोपाल, बीना और इटारसी के यात्रियों के लिए खुशखबरी... हर बुधवार और शनिवार को चलेगी यह स्पेशल ट्रेन