• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में बिना अनुमति चुनाव ड्यूटी लगाने पर रोक, स्कूल के बाद ही बीएलओ का काम करेंगे टीचर

लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों को अनुमति के बिना गैर शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:26:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:40:11 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में बिना अनुमति चुनाव ड्यूटी लगाने पर रोक, स्कूल के बाद ही बीएलओ का काम करेंगे टीचर
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।

HighLights

  1. डीपीआई ने जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को दिए निर्देश
  2. शिक्षकों को अनुमति के बिना गैर शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए
  3. 65 हजार मतदान केंद्रों पर 75 से 80 प्रतिशत बीएलओ सरकारी शिक्षक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बिना अनुमति चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जा सकेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाने पर संबंधित प्राचार्य और शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

निर्देशों के अनुसार, आरटीआई एक्ट की धारा 27 के तहत शिक्षकों को जनगणना, आपदा राहत और चुनाव कार्य में लगाया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल के नियमित शैक्षणिक कार्य प्रभावित किए बिना ही अन्य जिम्मेदारियां दी जा सकेंगी।

स्कूल के समय के बाद बीएलओ का काम

संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का काम स्कूल समय के बाद या अवकाश के दिनों में ही कराया जा सकेगा। यानी शिक्षकों की शैक्षणिक जिम्मेदारियों को प्रभावित कर उनसे चुनाव संबंधी काम नहीं कराया जाएगा।


प्रदेश में 50 हजार शिक्षक बीएलओ की जिम्मेदारी संभाल रहे

मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 65 हजार मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 75 से 80 प्रतिशत यानी करीब 50 हजार बीएलओ सरकारी शिक्षक हैं। शेष 20 से 25 प्रतिशत पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी और पंचायत सचिव तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- MP के तीन राज्यसभा सांसदों को HC की चेतावनी, जवाब नहीं तो छिनेगा पक्ष रखने का अधिकार

सालभर होता है चुनाव का काम

प्रदेश में 2.80 लाख नियमित शिक्षक हैं। इनमें से लगभग 18 प्रतिशत अमला सालभर मतदाता सूची से जुड़े काम में लगा रहता है। विशेष पुनरीक्षण और चुनाव के दौरान सुपरवाइजर व सहायक की ड्यूटी भी जोड़ दी जाए तो यह संख्या 60 हजार से अधिक है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।