• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा

MP TET 2026 : टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ी, शिक्षकों ने पात्रता और शुल्क पर उठाए सवाल

शिक्षक संगठनों ने आवेदन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परीक्षा की अनिवार्यता, शुल्क और किस पद के लिए टीईटी देनी होगी, इस पर विभाग से स्पष्टता की ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:49:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:49:01 PM (IST)
MP TET 2026 : टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ी, शिक्षकों ने पात्रता और शुल्क पर उठाए सवाल
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. TET के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 11 अक्टूबर तक
  2. आवेदन में संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा
  3. शिक्षक संगठनों ने आवेदन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब शिक्षक 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख सोमवार थी।

आवेदन की संख्या कम रहने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों के माध्यम से शिक्षकों से संपर्क करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की सूचीवार ड्यूटी तय करने के निर्देश दिए हैं। इनकी जिम्मेदारी शिक्षकों से संवाद कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने की होगी।


विभाग की इस पहल पर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई है। संगठनों का आरोप है कि अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों के माध्यम से शिक्षकों पर टीईटी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

बता दें, कि टीईटी के लिए पहले 18 सितंबर तक आवेदन की तारीख तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 5 अक्टूबर किया गया।अब तक 23 हजार से अधिक शिक्षकों ने ही आवेदन किया है।

परीक्षा की अनिवार्यता पर सवाल

शिक्षकों का कहना है कि विभाग को पहले स्पष्ट करना चाहिए कि टीईटी के लिए आवेदन करना स्वैच्छिक है या अनिवार्य। साथ ही आवेदन नहीं करने की स्थिति में किसी तरह की कार्रवाई होगी या नहीं, यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। स्कूल शिक्षा विभाग ने टीईटी की आफलाइन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को परीक्षा एजेंसी बनाया है।

किस पद के लिए परीक्षा, शुल्क पर भी सवाल

शिक्षकों का कहना है कि वे 1998 में शिक्षाकर्मी बने, 2011 में अध्यापक पद पर पदोन्नत हुए और 2024 में उच्च माध्यमिक शिक्षक का प्रभार दिया गया। ऐसे में उन्हें किस पद के लिए टीईटी देनी होगी, विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए।शिक्षक संगठनों ने परीक्षा शुल्क लिए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि परीक्षा सरकार करा रही है तो शिक्षकों से आवेदन शुल्क क्यों लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- MP के शिक्षकों का भोपाल में डेरा: TET की अनिवार्यता का विरोध ,बोले- 'जब जनप्रतिनिधियों को पेंशन, तो शिक्षक वंचित क्यों?'

संयुक्त मोर्चा बोला-टीईटी की अनिवार्यता खत्म करे सरकार

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नीलम पार्क में 27 सितंबर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन हरदा और नर्मदापुरम जिले के शिक्षक शामिल हुए।

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोपाल संभाग के शिक्षक बड़ी संख्या में नीलम पार्क पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे।

मोर्चा सदस्यों राकेश पटेल और परमानंद धेरिये ने सरकार से शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।