• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा

छमाही परीक्षा से ओपन बोर्ड कमाएगा ₹26 करोड़, MP में नौवीं से 12वीं तक 40 लाख परीक्षार्थी

मप्र में कक्षा 9वीं से 12वीं के करीब 40 लाख विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए ओपन बोर्ड को प्रति परीक्षार्थी 65 रुपये मिलेंगे।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 12:44:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 01:06:11 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छमाही परीक्षा से ओपन बोर्ड कमाएगा ₹26 करोड़, MP में नौवीं से 12वीं तक 40 लाख परीक्षार्थी
प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ओपन बोर्ड को प्रति परीक्षार्थी 65 रुपये मिलेंगे
  2. कक्षा 9वीं से 12वीं के करीब 40 लाख विद्यार्थी
  3. विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र तैयार करेगा बोर्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य ओपन स्कूल बोर्ड को दी गई है। प्रदेश के करीब 40 लाख विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने के एवज में बोर्ड को 26 करोड़ रुपये दिए जाने है। इसके लिए प्रति परीक्षार्थी 65 रुपये की दर तय हुई है। यह शुल्क परीक्षार्थी को अलग से नहीं देना होगा।

स्कूलों में प्रवेश और पंजीयन के दौरान ही विद्यार्थी 300 रुपया परीक्षा शुल्क अदा करता है। इसी राशि से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बोर्ड को परीक्षा के खर्च का भुगतान करेंगे।

प्रश्नपत्रों की छपाई से लेकर जिलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी बोर्ड स्तर पर की जाएगी। डीईओ की जिम्मेदारी स्कूलों तक सुरक्षित पहुंचाकर वितरित करने की होगी। छमाही परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें- MP Board Exam 2027: कक्षा 10वीं-12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी, 31 दिसंबर तक सुधार

10 से 12 नवंबर के बीच जिलों में पहुंचेंगे पेपर

अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार किए जा रहे प्रश्नपत्र 10 से 12 नवंबर के बीच जिलों में भेजे जाएंगे। इसके बाद प्रश्नपत्रों के पैकेट संबंधित स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे।

पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

नौवीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा वाले दिन ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।