CAT Exam 2026: 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी
परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। आईआईएम इंदौर ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र पर प्रिंटआउट लेकर जाएं।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 12:07:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 12:07:42 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में परीक्षा
- आईआईएम इंदौर ने प्रवेश पत्र जारी किया
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूरी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी।
माइनस मॉर्किंग होगी
इसमें वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग काम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। आईआईएम इंदौर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूरी
अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड से वेबसाइट पर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य होगा।