300 साल पुराना इतिहास... जानिए दुनिया की पहली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी और उसकी शुरुआत
जब भी इंजीनियरिंग की बात होती है, हमारे दिमाग में IIT, MIT या स्टैनफोर्ड जैसे नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे पहली इंजीनियरिंग ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 03:29:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 03:29:59 PM (IST)
दुनिया की पहली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी और उसकी शुरुआतHighLights
- 1707 में स्थापित चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी है दुनिया की सबसे पुरानी
- 300 साल पहले केवल किलेबंदी और सिविल इंजीनियरिंग की होती थी पढ़ाई
- 1847 में बना IIT रुड़की है भारत का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज
डिजिटल डेस्क। जब भी इंजीनियरिंग की बात होती है, हमारे दिमाग में IIT, MIT या स्टैनफोर्ड जैसे नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे पहली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी कौन सी थी? आधुनिक युग की मशीनों और एआई से बहुत पहले, साल 1707 में ही इंजीनियरिंग की औपचारिक शिक्षा शुरू हो चुकी थी।
चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी: इंजीनियरिंग शिक्षा की जननी
यूरोप के प्राग (चेक गणराज्य) में स्थित चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी (CTU) को दुनिया की पहली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त है।
- स्थापना: 18 जनवरी, 1707
- संस्थापक: सम्राट जोसेफ प्रथम
- पुराना नाम: एस्टेट्स इंजीनियरिंग स्कूल
- शुरुआत की कहानी: इस यूनिवर्सिटी की नींव प्रोफेसर क्रिश्चियन जोसेफ विलेनबर्ग के प्रयासों से पड़ी। वे 'किलेबंदी' (Fortification) के विशेषज्ञ थे। 1705 में उन्होंने सम्राट से इंजीनियरिंग कला सिखाने की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद 1707 में औपचारिक रूप से इस संस्थान की शुरुआत हुई।
तब और अब: क्या बदला कोर्सेज में?
300 साल पहले इंजीनियरिंग का स्वरूप आज से बिल्कुल अलग था। उस समय केवल रक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया जाता था...
- शुरुआती विषय: किलेबंदी (Fortification) और सिविल इंजीनियरिंग (सर्वेक्षण, मानचित्र और जल निकासी)।
- 1920 का दौर: समय के साथ इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्निकल केमिस्ट्री और वास्तुकला जैसे विभाग जुड़े।
- वर्तमान: आज यहां 100 से ज्यादा आधुनिक कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजमेंट जैसे एडवांस विषय शामिल हैं।
ये हैं दुनिया के पांच सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज
![naidunia_image]()
- चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी (1707)
- टीयू ब्राउनश्वेग यूनिवर्सिटी (1745)
- फ्रीबर्ग यूनिवर्सिटी (1765)
- इस्तांबुल टेक्निकल यूनिवर्सिटी (1773)
- क्लॉस्टल यूनिवर्सिटी (1775)
भारत का गौरव: IIT रुड़की
भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा की शुरुआत 1847 में हुई थी। रुड़की में स्थापित इस स्कूल का नाम 1854 में 'थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग' रखा गया। 21 सितंबर, 2001 को इसे देश का सातवां IIT घोषित किया गया, जो आज भी तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र है।
यह भी पढ़ें- प्रदेश के 1.44 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, छात्रवृत्ति अटकी, फीस न भरने पर परीक्षा और क्लास से रोके जा रहे छात्र