• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

गर्मियों में जलसंकट की आशंका के चलते डीएवीवी इस बार जल्द करवाएगा परीक्षा

प्रदेश के कई हिस्सों में कम बरसात का असर अब आगामी गर्मियों में दिखाई देने की आशंका है। इसे देखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:27:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:27:28 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गर्मियों में जलसंकट की आशंका के चलते डीएवीवी इस बार जल्द करवाएगा परीक्षा
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय। -फाइल फोटो

HighLights

  1. कॉलेजों को फरवरी तक पूरा करना होगा सिलेबस
  2. अगले सप्ताह प्राचार्यों की होगी बैठक
  3. पानी बचाने के लिए लिया जा रहा फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : प्रदेश के कई हिस्सों में कम बरसात का असर अब आगामी गर्मियों में दिखाई देने की आशंका है। इसे देखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गर्मियों में संभावित जलसंकट को देखते हुए पहले ही विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) का शेड्यूल तय कर दिया।

इसके बाद अब कॉलेजों की परीक्षाएं भी जल्द करवाने की कवायद चल रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने अगले सप्ताह कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी कॉलेजों को फरवरी तक पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा क्लास लगाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करवाने पर जोर रहेगा।


दरअसल, विश्वविद्यालय ने यूटीडी के अंतर्गत संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं 30 मार्च तक पूरी करवाने का फैसला लिया है। यूटीडी में विभिन्न पाठ्यक्रम में 20 हजार विद्यार्थियों पढ़ते है। उसमें तीन हजार छात्र-छात्राएं होस्टल में रहते है।

विश्वविद्यालय ने दिसंबर में मिलने वाली सेमेस्टर ब्रेक की छुट्टियों में कटौती कर दी। परीक्षा होने के बाद तीन से चार दिनों की छुट्टी रखी गई है। उसके बाद विभाग ने अगले सेमेस्टर की कक्षाएं भी लगाई जाएगी। अब इसी तरह कालेजों में भी परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का मानना है कि यदि फरवरी तक पढ़ाई पूरी हो जाती है तो मार्च से परीक्षाएं शुरू करवाने में आसानी होगी। इससे मई तक परीक्षा प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

पौने तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

डीएवीवी के अंतर्गत इंदौर, धार और अलीराजपुर जिले के करीब 190 कालेज आते हैं। इनमें लगभग पौने तीन लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय इन सभी विद्यार्थियों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं जल्द करवाने की तैयारी में है। इसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीएएलएलबी, बीकामएलएलबी सहित स्नातक पाठ्यक्रम और एमए, एमकाम, एमएससी, एमबीए सहित स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

पानी बचाने के लिए लिया जा रहा फैसला

विश्वविद्यालय के मुताबिक गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में कालेजों में नियमित कक्षाएं और परीक्षाएं संचालित होने से पानी की खपत बढ़ती है। यदि परीक्षाएं मई से पहले पूरी हो जाती हैं तो विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में कॉलेज नहीं आना पड़ेगा। इससे कालेज परिसरों में पानी की खपत कम होगी। कुलसचिव प्रज्वल खरे और परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि विश्वविद्यालय अगले सप्ताह प्राचार्यों की बैठक बुलाएंगा। उसमें जल्द परीक्षा संचालन पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गड़बड़ी के दस साल बाद नर्सिंग कॉलेजों की DAVV में वापसी, शासन के नए नियमों से इंदौर, धार और झाबुआ के 25 संस्थान जुड़े

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।