• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

एमपी पुलिस में 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए 6 अक्टूबर तक मौका

MPESB Police Constable GD Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के 7500 रिक्त पदों प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 04:38:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 04:38:04 PM (IST)
एमपी पुलिस में 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए 6 अक्टूबर तक मौका
एमपी पुलिस भर्ती का आधिकारिक ऐलान।

HighLights

  1. एमपी पुलिस भर्ती का आधिकारिक ऐलान
  2. 6 अक्टूबर आवेदन की आखिरी तारीख
  3. ST वर्ग के 8वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

एजुकेशन डेस्क। मध्य प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक अथवा किसी अन्य भौतिक माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के कड़े मापदंड

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 शिक्षा पद्धति के अंतर्गत 10वीं या 12वीं (या इसके समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है।


आयु गणना की निर्णायक तिथि 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस तिथि तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के अनारक्षित (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) तथा अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चरणबद्ध तरीके से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Online Form - Police Constable (G.D.) Recruitment Test - 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए विंडो में आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पंजीकृत विवरण (लॉगिन क्रेडेंशियल) की मदद से लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई शेष जानकारियां भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ हेतु भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

वर्गवार आवेदन शुल्क और पोर्टल चार्ज

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। विभागीय अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये तथा आरक्षित वर्गीय विभागीय अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये देय है।

इसके अतिरिक्त, यदि कोई अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरता है तो उसे 60 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा। वहीं रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लॉगिन करने पर 20 रुपये पोर्टल चार्ज अलग से जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- 'पिस्टल दिखाओ' से शुरू हुआ खेल, ट्रिगर दबते ही तीन चली गोलियां, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर

चयन प्रक्रिया और मिलने वाला वेतनमान

उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों को सफलता पूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल जीडी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान और नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते प्रदान किए जाएंगे।