
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी आंतरिक विकल्प (इंटरनल च्वाइस) की सुविधा मिलेगी। मंडल ने इस संबंध में 25 नवंबर को संशोधित विज्ञप्ति जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में दो अंकों के प्रश्नों के लिए पूर्व वर्षों की तरह ही आंतरिक विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा केवल वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में प्रश्नपत्रों के आंतरिक विकल्प को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। अब उसमें आंशिक संशोधन करते हुए दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प देने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अन्य सभी निर्देश और निर्णय यथावत लागू रहेंगे।
ऐतिहासिक स्मारक, प्राकृतिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहरें किसी भी क्षेत्र की पहचान होती हैं। इनके संरक्षण से न केवल सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहती है, बल्कि पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर विश्व धरोहर सप्ताह के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विरासत संरक्षण, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन की संभावनाओं पर विचार रखे।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 10 जनवरी से नागरिक स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी